तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, 8 लोगों की मौत; हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
तिरुचिरापल्ली जिले में थुरैयूर-मुसिरी हाईवे पर एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
- भारत
- 3 min read

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जम्बूनाथपुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत कोथुरपट्टी फोर रोड के पास थुरैयूर-मुसिरी हाईवे पर यह हादसा हुआ। इस दुखद सड़क हादसे में प्रधानमंत्रीमोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय सी. जोसेफ ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मुआवजे का ऐलान किया है।
तिरुचिरापल्ली जिले के जम्बूनाथपुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत कोथुरपट्टी फोर रोड के पास थुरैयूर-मुसिरी हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में सवार सभी लोग थंजावुर जिले के तिरुकट्टुपल्ली इलाके से लौट रहे थे। वे नमक्कल जिले के एरुमापट्टी में आयोजित कान छेदन समारोह में शामिल होने गए थे।
5 लोगों की मौके पर मौत
हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को मुसिरी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। कार को कटर से काटकर मृतकों को बाहर निकाला गया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या आठ हो गई।
पीएम मोदी ने किया मुआवजा का ऐलान
इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय सी. जोसेफ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक दुर्घटना में कई लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
Advertisement
सीएम विजय ने भी जताया दुख
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उन्हें यह दुखद खबर सुनकर गहरा आघात लगा है। उन्होंने भी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।