राजस्थान में पारंपरिक उत्साह से मनाई गई ईद

राजस्थान में सोमवार को ईद पारंपरिक उत्साह के साथ मनायी गयी और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की एवं एक-दूसरे को बधाई दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Eid celebrated with traditional fervour in Rajasthan
Eid celebrated with traditional fervour in Rajasthan | Image: PTI

राजस्थान में सोमवार को ईद पारंपरिक उत्साह के साथ मनायी गयी और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की एवं एक-दूसरे को बधाई दी। यहां जामा मस्जिद और ईदगाह में नमाज अदा की गई। इस अवसर पर शहर काजी खालिद उस्मानी, शहर मुफ्ती मोहम्मद जाकिर नौमानी और अन्य नेताओं ने समुदाय के लोगों को संबोधित किया।

हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने ईदगाह मदरसे की छत पर खड़े होकर नमाजियों पर फूल बरसाए तथा एकता और भाईचारे का संदेश दिया। हालांकि, कुछ लोग वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में काली पट्टी बांधकर ईदगाह पहुंचे।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया और ईद की बधाई दी।

अजमेर में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर नमाज अदा की। जोधपुर में हजारों की संख्या में इस समुदाय के लोग जालोरी गेट के पास ईदगाह पर एकत्र हुए और नमाज अदा की।

Advertisement

इस अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सीकर में इमाम हाफिज मोहम्मद इब्राहिम की अगुआई में जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: वक्फ बिल पर सपा सांसद बर्क का भड़काऊ बयान- सड़क से संसद तक करेंगे विरोध

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड