बंगाल में एक और TMC नेता पर फेंके गए अंडे, थाने के बाहर लगे 'चोर-चोर' के नारे- VIDEO

TMC के पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हाराय को पुलिस स्टेशन लाए जाने पर परिसर के बाहर भीड़ जमा हो गई और "चोर-चोर" के नारे लगाने लगी। कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनकी ओर अंडे भी फेंके।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Former TMC MLA Ramendu Singharay
पूर्व TMC विधायक पर फेंके गए अंडे | Image: ANI

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक कई नेता लगातार जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला TMC नेता और पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हाराय से जुड़ा है, जिन्हें कर्नाटक से हिरासत में लिए जाने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर हुगली लाया गया।

TMC के पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हाराय को पुलिस स्टेशन लाए जाने पर परिसर के बाहर भीड़ जमा हो गई और "चोर-चोर" के नारे लगाने लगी। कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनकी ओर अंडे भी फेंके।

थाने के बाहर लगाए नारे

हुगली पुलिस के मुताबिक घटना रविवार (21 जून) रात हुई, जब तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हाराय को बेलगावी से हुगली लाया गया था। जैसे ही उनके पहुंचने की जानकारी मिली, वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने रामेंदु के खिलाफ नारे लगाए और उन पर अंडे फेंके।

क्या है पूरा मामला? 

रामेंदु को 11 जून से संबंधित एक घटना को लेकर पकड़ा गया है। हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह के अनुसार, उस दिन शाम करीब 7 बजे बिजली कटौती का फायदा उठाते हुए रामेंदु सिंह राय और उनके साथी धनीखाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटलपुर स्थित विवेकानंद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से एक मोटर वैन में सरकारी राहत सामग्री ले जा रहे थे। उसी दौरान, कुछ स्थानीय BJP समर्थकों ने उन्हें रोक लिया और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान, रामेंदु सिंहराय ने अपने छोटे हथियार दिखाकर BJP समर्थकों को धमकाया और वहां से भागने में सफल रहे।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बाद में कॉलेज परिसर में तलाशी ली और राहत सामग्री बरामद की। घटना को लेकर रामेंदु सिंह राय और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 12 जून को धनियाखाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: 'नक्शे से तुम्हारा देश मिटा देंगे...', ट्रंप की धमकी ने छेड़ा नया 'युद्ध', ईरान ने धमकाया- हमारी सेना तैयार है; क्या फिर शुरू होगा महायुद्ध?

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड