Government Jobs: NCRTC में निकली बंपर वैकेंसी, 75 हजार से ज्यादा होगी सैलरी, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इंजीनियर्स की भर्ती निकाली है। 70 से ज्यादा अलग-अलग पदों पर युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।
- भारत
- 2 min read

Government Jobs: NCRTC यानी नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इंजीनियर्स की भर्ती निकाली है। 70 से ज्यादा अलग-अलग पदों पर युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार NCRTC की ऑफिशियल वेवसाइट ncrtc.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगी। 72 पोस्ट के लिए ये भर्ती निकाली गई है। इंजीनियरिंग की जुड़े छात्रों आवेदन कर सकते हैं।
कितनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?
आइए अब आपको बताते हैं कि इस नौकरी कि लिए उम्मीदवार को किस क्वालिफिकेशन की आवश्यकता है। तो इसके लिए एजूकेशनल क्वालिफिकेशन मांगी गई है, उनमें पोस्ट से संबंधित क्षेत्र में 3 साल का डिप्लोमा/ आईटी/ बीसीए/ बीएससी कंप्यूटर साइंस/ बीबीए/ बीबीएम/ बैचलर डिग्री इन होटल मैनेजमेंट/ आईटीआई एनसीवीटी-एससीवीटी पास किया हो।
Advertisement
किस उम्र के लोग कर सकते हैं आवेदन?
- न्यूनतम- 18 साल
- अधिकतम- 25 साल
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी
कैसे होगा सलेक्शन?
Advertisement
- सबसे पहले सीबीटी एग्जाम होगा
- फिर मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा
- सबसे बाद में मेरिट लिस्ट आएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
- जो उम्मीदवार मांगी गई क्वालिफिकेशन को पूरा करते हैं तो उनके मन में ये प्रश्न भी होगा कि सैलरी कितनी मिलेगी? तो आपको बता दें कि इन पदों पर 18,250 से 75,850 रुपए प्रतिमाह सैलरी तय की गई है।
रुपए प्रतिमाह सैलरी तय की गई है।
कैसे करे आवेदन?
- NCRTC की ऑफिशियल वेवसाइट ncrtc.in पर जाएं।
- होम पेज पर जाकर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें ।
- मांगी गई डिलेट्स को सावधानी पूर्व भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब फीस जमा कर फॉर्म को सब्मिट करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।