यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, UPSSSC ने AGTA के 2759 पदों पर निकाली भर्ती; जानें कैसे करें आवेदन?

Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। UPSSSC ने कृषि तकनीकी सहायक (AGTA) के 2759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

Follow : Google News Icon  
Sarkari Naukri 2026 UPSSSC AGTA
Sarkari Naukri 2026 UPSSSC AGTA | Image: Sarkari Naukri 2026 UPSSSC AGTA

Sarkari Naukri 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि तकनीकी सहायक (AGTA) के पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2759 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें 

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 22 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए फॉर्म करेक्शन करने का समय भी दिया है। यदि आवेदन करते समय कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसे 18 जून 2026 तक सुधारा जा सकता है। परीक्षा की तारीखों का एलान जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।

योग्यता 

कृषि तकनीकी सहायक बनने के लिए उम्मीदवारों को कुछ अनिवार्य शैक्षणिक और पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इसके लिए आवेदक के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार के पास कृषि (Agriculture), बागवानी (Horticulture), वानिकी (Forestry) या कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

इसके अलावा, गृह विज्ञान (Home Science) या कम्युनिटी साइंस में 4 साल की डिग्री रखने वाले युवा भी आवेदन के पात्र हैं। NCC 'B' सर्टिफिकेट या प्रादेशिक सेना में 2 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में वरीयता मिल सकती है।

Advertisement

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आयोग ने सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी) के लिए मात्र 25 रुपये का शुल्क तय किया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी आसानी से आवेदन कर सकें। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग से शुरू होगी, जिसके बाद एक मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। वहां 'AGTA Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने और मात्र 25 रुपये की फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट किया जा सकता है। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना न भूलें। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  Jewar Airport: 1 घंटे में 30 फ्लाइट्स टेकऑफ, 10 मिनट में चेक इन, सड़क-मेट्रो से कनेक्शन...जानिए जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड