EXPLAINER/ Jewar Airport: 1 घंटे में 30 फ्लाइट्स टेकऑफ, 10 मिनट में चेक इन, सड़क-मेट्रो से कनेक्शन...जानिए जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

Noida International Airport Explainer: PM नरेंद्र मोदी ने आज जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इसकी विशेषताओं का जिक्र किया और बताया कि ये एयरपोर्ट क्यों खास है?

Follow : Google News Icon  
Noida International Airport all about
Noida International Airport all about | Image: Republic

Noida International Airport Explainer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर में 11,282 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अब 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन गया है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने इस एयरपोर्ट की विशेषताओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस एयरपोर्ट पर हर दो मिनट में एक फ्लाइट लैंड करेगी। वहीं, हर साल इस एयरपोर्ट से 1 करोड़ से ज्यादा यात्री यात्रा करेंगे और ढाई लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कार्गो ढुलाई हर साल इस एयरपोर्ट से होगी। आइए जानते हैं, इस विशाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में और क्या-क्या होगा खास?

हर 2 मिनट में एक फ्लाइट

Uploaded image

एयरपोर्ट का उद्घाटन कर पीएम मोदी ने कहा कि अभी आधा काम हुआ है, सिर्फ पर्दा हटाया है। लेकिन, इसका असली भविष्य जनता और युवाओं के हाथ में है। उन्होंने एयरपोर्ट की खासियत बताते हुए कहा कि जब यह पूर्णतया तैयार हो जाएगा तो यहां पर हर 2 मिनट में एक फ्लाइट लैंड करेगी। इस तरह इस एयरपोर्ट पर हर घंटे 30 फ्लाइट का आना-जाना होगा।

हर साल 7 करोड़ यात्री करेंगे सफर

बता दें, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हर साल सफर करने वाले यात्रियों की संख्या के लिहाज से काफी बड़ा है। अनुमान है कि शुरुआती चरण में यहां से हर साल करीब 1 करोड़ 20 लाख यात्री सफर करेंगे। वहीं, जब इसके चारों चरण का काम पूरा हो जाएगा तो इसकी यात्री क्षमता हर साल के हिसाब से करीब 7 करोड़ हो जाएगी। 

Uploaded image

सड़क, मेट्रो और ट्रेन से सीधा नेटवर्क

इस भव्य एयरपोर्ट की खासियत है कि ये मेट्रो, रोडवेज और रेलवे के साथ-साथ क्षेत्रीय तौर पर भी सीधा जुड़ा हुआ है। इससे इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ट्रांजिट मॉडल बन जाएगा, जिससे माल ढुलाई और अन्य व्यापारों में आसानी होगी। 

Advertisement

बता दें, ये एयरपोर्ट न सिर्फ यात्रियों के लिए बल्कि कार्गो ढुलाई के हिसाब से भी काफी बड़ा है। यहां हर साल करीब 2.5 लाख मीट्रिक टन कार्गो माल ढुलाई का अनुमान है। इसके अलावा इसका विस्तार होने पर यह 18 लाख मीट्रिक टन किया जा सकता है।

कब से शुरू होगी उड़ान सेवा?

एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही सबसे अधिक लोगों की बेसब्री यह बात जानने में है कि आखिर हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन कब से शुरू होगा। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक, अभी किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है,लेकिन उम्मीद है कि यहां से अप्रैल के अंत तक या मई की शुरुआत से फ्लाइट ऑपरेशन से शुरू हो सकता है।

Advertisement
Uploaded image

किन शहरों के लिए होगी कनेक्टिविटी?

एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट से देश के 50-60 शहरों के लिए एयरलाइंस कंपनी विमान सेवा शुरू करेंगी। हालांकि पहले चरण में देश के 10 शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। इसमें मुंबई, बंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, चेन्नई, गोवा, जयपुर के लिए फ्लाइट्स की शुरूआत की संभावना है।

एक नजर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 

Uploaded image

ये एयरलाइंस देंगी सेवाएं

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने विमान सेवा के लिए आकासा, इंडिगो और एयर इंडिया के साथ करार किया है। ये तीनों एयरलाइंस अपने स्टॉल की प्रक्रिया में हैं। वहीं, एनसीआर के दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से छह माह के बाद अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। 

बता दें, एयरपोर्ट का रनवे प्रति घंटे करीब 30 उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग की क्षमता रखता है। उड़ानें शुरू होने का शेड्यूल जारी करने के साथ ही एयरलाइंस अपना शेड्यूल जारी करेंगी, जिसके बाद टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

Uploaded image

10 मिनट चेक इन टाइम

बता दें, एयरपोर्ट पर टर्मिनल के अंदर लगने वाले समय को कम करने के उद्देश्य से एक सुव्यवस्थित यात्री प्रक्रिया मॉडल की रूपरेखा तैयार की है। यह एयरपोर्ट चेक-इन और बैगेज ड्रॉप के लिए प्रस्तावित 10 मिनट की समय-सीमा सेल्फ-सर्विस कियोस्क, डिजिटल प्रोसेसिंग और एक ऐसे टर्मिनल लेआउट के उपयोग पर आधारित है, जिसे भीड़भाड़ और यात्रियों के रुकने के समय को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

6 मार्च को मिला था एयरोड्रम लाइसेंस

DGCA ने एयरपोर्ट को 6 मार्च को 18 शर्तों के आधार पर एयरोड्रम लाइसेंस दिया था। साथ ही, उड़ानें शुरू करने के लिए 45 दिन का समय भी दिया गया था। ताकि विमानन कंपनियां समेत सभी एजेंसी एयरपोर्ट के कमर्शियल ऑपरेशन के लिए अपनी तैयारी कर लें। ऐसे में 20 अप्रैल के बाद एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं शुरू होने की पूरी संभावना है।

Uploaded image

ये सुविधाएं भी मिलेंगी

नोएडा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए कई सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। यहां बांस की कुर्सियां लगाई गई हैं, और चेहरे की पहचान और QR कोड से डिजीयात्रा को आसान बनाया गया है। डोमेस्टिक टर्मिनल में लाउंज और खानपान की सुविधा भी है। टर्मिनल बिल्डिंग में ए6-ए12 गेट तक स्केलेटर्स और सीढ़ियां दोनों मिलेंगी, और साथ  ही यहां बेबी केयर रूम भी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:  VIDEO: PM मोदी ने आम लोगों से कराया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 'भारत माता की जय' के लगे नारे

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड