Harshita Goyal: CA से छलांग लगाकर सीधा बनी IAS सेकंड टॉपर... कौन है हर्षिता गोयल? हरियाणा और गुजरात से कनेक्शन

UPSC 2024 में दूसरी रैंक हासिल करने वाली हर्षिता गोयल की बात करें तो वो मूल रूप से हरियाणा के रोहतक से रहने वाली हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IAS second topper Harshita Goyal
IAS second topper Harshita Goyal | Image: Social Media/ X

UPSC 2024 Result: संघ लोकसेवा आयोग ने 2024 मेंस परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं हरियाणा में जन्मी हर्षिता गोयल ने दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

UPSC 2024 में दूसरी रैंक हासिल करने वाली हर्षिता गोयल की बात करें तो वो मूल रूप से हरियाणा के रोहतक से रहने वाली हैं। हालांकि बाद में उनका परिवार गुजरात शिफ्ट हो गया और अब वो वडोदरा में रहती हैं।

कितनी पढ़ी है हर्षिता गोयल?

AIR 2 हर्षिता गोयल की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। बीकॉम करने के करने के बाद हर्षिता ने चार्टड एकाउंटेंट का पढ़ाई की और सफलता हासिल की। इसी दौरान उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी करने का मन बनाया और देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में दूसरे स्थान हासिल कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन कर दिया। हर्षिता गोयल ने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन (Political Science and International Relations) को अपना वैकल्पिक विषय के रूप में रखते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है।

Advertisement

टॉप 10 उम्मीदवार:

  • शक्ति दुबे
  • हर्षिता गोयल
  • डोंगरे अर्चित पराग
  • शाह मार्गी चिराग
  • आकाश गर्ग
  • कोमल पुनिया
  • आयुषी बंसल
  • राज कृष्ण झा
  • आदित्य विक्रम अग्रवाल
  • मयंक त्रिपाठी

इंटरव्यू 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक चले। मुख्य परीक्षा में सफल 2845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।

Advertisement

यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट

बता दें कि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में हर साल लाखों अभ्यार्थी हिस्सा लेते हैं। इस साल कुल 1009 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है।

पदों की जानकारी:

  • कुल पद: 1132 (प्रारंभिक 1056, बाद में बढ़ाए गए)
  • IAS: 180 (अनारक्षित: 73, SC: 24, ST: 13, OBC: 52, EWS: 18)
  •  IPS: 147 (अनारक्षित: 60, SC: 23, ST: 10, OBC: 42, EWS: 15)
  • IFS: 55 (अनारक्षित: 23, SC: 9, ST: 5, OBC: 13, EWS: 5)

इसे भी पढ़ें: Shakti Dubey: कौन हैं शक्ति दुबे? UPSC में टॉप करने पर देशभर में चर्चा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड