Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में क्लर्क और मैनेजर के 2000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Sarkari Naukri 2026: UPCISB ने उत्तर प्रदेश में क्लर्क, जूनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 2000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। चयन दो चरणों वाली लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Follow : Google News Icon  
UPCISB Recruitment Sarkari Naukri 2026
UPCISB Recruitment Sarkari Naukri 2026 | Image: Republic

UPCISB Recruitment Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने क्लर्क, जूनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न श्रेणियों में 2000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और योग्य उम्मीदवार 15 मई 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

UPCISB द्वारा जारी इस विज्ञापन के तहत बैंकिंग और सहकारी संस्थानों में रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें क्लर्क जैसे एंट्री-लेवल पदों के साथ-साथ प्रबंधन स्तर (जूनियर और असिस्टेंट मैनेजर) के पद भी शामिल हैं। पदों की विशाल संख्या को देखते हुए प्रदेश के स्नातक पास युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका माना जा रहा है।

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है। कुछ विशेषज्ञ पदों के लिए अन्य निर्धारित पात्रताएं भी मांगी गई हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है।

आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

Advertisement

चयन प्रक्रिया 

संस्थागत सेवा मंडल ने चयन के लिए एक पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई है, जिसे दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है-

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को इन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।
  2. मुख्य परीक्षा (Mains): प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसमें कुल 120 प्रश्न होंगे। मुख्य परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा-

Advertisement
  • सामान्य (General) और EWS: 500 रुपये।
  • SC और ST: 250 रुपये।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद 'Online Registration' या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना व्यक्तिगत विवरण (नाम, पता, शैक्षणिक जानकारी) दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें:  CG Board 10th-12th Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी; देखिए टॉपर्स की लिस्ट

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड