CG Board 10th-12th Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी; देखिए टॉपर्स की लिस्ट
CG Board 10th-12th Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है, तो वहीं 10वीं में अंशुल शर्मा, संजय नायक और परीरानी प्रधान ने टॉप किया है।
- भारत
- 2 min read

CG Board 10th, 12th Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों की घोषणा आज बुधवार को की गई। नया रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 29 अप्रैल बुधवार को दोपहर 2:30 बजे 10th और 12th की परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किया। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहे।
परीक्षा परिणाम की बात करें तो परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है, जहां 10वीं में 92%और 12वीं में 85% छात्र पास हुए।
10वीं की परीक्षा में 3 छात्रों ने किया टॉप
10वीं की परीक्षा में टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ बाजी मारी है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मुंगेली के अंशुल शर्मा रहे। इन तीनों ने ही 99.00% अंक प्राप्त किए हैं। 42 स्टूडेंट्स ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इनमें से टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल है।
12वीं बोर्ड में जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर
वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले करीबन ढाई लाख छात्रों का भी इंतजार खत्म हो गया है। इसमें जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।
Advertisement
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
- CG बोर्ड के छात्र अपना रिजल्ट जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cg results.nic.in या cgbse.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर ‘CG Board High School Result 2026’ (10वीं) या ‘CG Board Intermediate Result 2026’ (12वीं) के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- छात्र वहीं से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए CG10 के साथ अपना रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
- इसके अलावा DigiLocker और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।