CBSE 12th Result 2026 Date Alert: क्या 30 अप्रैल को आएगा cbse 12 का रिजल्ट? रोल नंबर के साथ रहें अलर्ट, किसी भी वक्त जारी हो सकता है लिंक

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं के छात्र अब अपनी धड़कनें थाम लें। बोर्ड 30 अप्रैल 2026 तक कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया में 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम' का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कॉपियों की जांच तेजी से हुई है और उम्मीद है कि परिणाम समय से पहले जारी कर दिए जाएंगे। आइए जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
CBSE 12th Result 2026
CBSE 12th Result 2026 | Image: Republic

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। देश भर के करीब 18.5 लाख छात्र अपनी मेहनत का परिणाम देखने के लिए उत्साहित और थोड़े नर्वस भी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो सीबीएसई 30 अप्रैल 2026 तक नतीजों की घोषणा कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया के अंतिम चरण में होने के कारण हलचल तेजी हो गई है।

30 अप्रैल की तारीख क्यों है चर्चा में?

इस साल सीबीएसई ने मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक सटीक और तेज बनाने के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम' को अपनाया है। बोर्ड ने पहले ही 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 12वीं के नतीजे भी अप्रैल के अंत तक आ जाएंगे। पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो बोर्ड अक्सर मई के मध्य में परिणाम जारी करता था, लेकिन इस बार डिजिटल सुधारों के चलते नतीजे पहले आने की पूरी संभावना है।

इन वेबसाइट्स पर रखें नजर

रिजल्ट जारी होते ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना रहती है। ऐसे में छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स को नोट कर लें। इसके अलावा, छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।

cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in

Advertisement

रोल नंबर के साथ रहें तैयार

जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, आपको अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों की जरूरत होगी। छात्र अपने एडमिट कार्ड को अभी से संभाल कर रख लें क्योंकि आपको निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे। 

  • रोल नंबर (Roll Number)
  • स्कूल नंबर (School Number)
  • एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID)

डिजिलॉकर का इस्तेमाल क्यों है जरूरी?

बोर्ड ने स्कूलों को पहले ही 6-अंकों का 'Security PIN' उपलब्ध करा दिया है। छात्र इस पिन का उपयोग करके अपना डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिवेट कर लें। वेबसाइट क्रैश होने या सर्वर धीमा होने की स्थिति में डिजिलॉकर सबसे सुरक्षित और तेज विकल्प साबित होता है। यहां मिलने वाली मार्कशीट कॉलेज एडमिशन के लिए पूरी तरह वैध होती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - May Gochar 2026: मई महीने में होने जा रहा है 3 बड़े ग्रहों का गोचर, इन 5 राशियों के लिए शुरू होगा ‘गोल्डन पीरियड’

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड