UP Rojgar Mela 2026: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 6000 से ज्यादा नौकरियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के बेहतर अवसर सामने आए हैं। राज्य सरकार ने रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जून 2026 तक पूरे प्रदेश में 13 बड़े रोजगार मेलों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इन मेलों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
up-rojgar-mela-2026-over-6000-job-opportunities-across-uttar-pradesh-know-registration-process-and-key-dates-in-detail
up-rojgar-mela-2026-over-6000-job-opportunities-across-uttar-pradesh-know-registration-process-and-key-dates-in-detail | Image: X

UP Rojgar Mela 2026:  उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए राज्य सरकार प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को जड़ से खत्म करने और उनके सपनों की नौकरी दिलाने के लिए पूरी तरह से लग चुकी है।  है। इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने जून 2026 तक राज्य के विभिन्न जिलों में 13 बड़े रोजगार मेलों के आयोजन की घोषणा की है। इन मेलों के माध्यम से 6,000 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। यह पहल उन लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं या बेहतर अवसर की तलाश में हैं।

प्रदेश के प्रमुख जिलों में आयोजन

ये रोजगार मेले लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, जौनपुर और सहारनपुर समेत प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। हर जिले में भर्ती कार्यक्रमों की तारीखें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं, जिन्हें आप पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।

किसे मिलेगा इन रोजगार मेलों का लाभ?

इन रोजगार मेलों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हर वर्ग के युवाओं के लिए अवसर मौजूद हैं। चाहे आप अभी पढ़ाई पूरी कर चुके फ्रेशर हों या फिर किसी क्षेत्र में अनुभवी प्रोफेशनल, यह मंच आपके लिए ही है।

कौन-कौन अप्लाई कर सकता है? 

10वीं, 12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन या अन्य तकनीकी डिग्री धारक इन मेलों में भाग ले सकते हैं।  फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भी विभिन्न पद खाली हैं।  

Advertisement

कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन? 

इन मेलों में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक 'उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल' पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। 
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर जाएं।
New Registration विकल्प पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और स्किल्स से संबंधित सभी डिटेल सही से भरें। 
अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और प्रोफाइल को पूर्ण करें।
पंजीकरण के बाद, आप अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध नौकरियों की सूची देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के समय इन दस्तावेजों को रखें तैयार

आप अपडेटेड बायोडाटा कम से कम 3-4 कॉपी रखें। 
10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की मार्कशीट और डिग्री रखें। 
आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी रखें। 
पासपोर्ट साइज फोटो हाल ही में खींची गई तस्वीरें रखें।

Advertisement

कंपनियों द्वरा सीधा चयन

इन मेलों में नामी निजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। ये कंपनियां न केवल उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगी, बल्कि उनकी कार्यक्षमता के आधार पर ऑन-द-स्पॉट जॉब ऑफर भी प्रदान करेंगी। यह युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। 

ये भी पढ़ें - Delhi: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची; पढ़िए ताजा अपडेट

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड