Delhi: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची; पढ़िए ताजा अपडेट

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Fire News
Delhi New friends colony house fire | Image: Republic

Delhi Fire News: दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मकान में फंसे 5 बच्चों और 2 महिलाओं को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर 

दिल्ली फायर ब्रिगेड के अनुसार, यह घटना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक मकान के तीसरे मंजिल पर हुई। इसके बाद आग तेजी से पूरे भवन में फैल गई। दमकल विभाग ने बताया, दोपहर करीब 3:39 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सबसे पहले एक वाटर बाउजर (WB), एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (QRV) और एक बीएफटी यूनिट मौके पर भेजी गई। 

हालांकि, लगातार कॉल मिलने पर अतिरिक्त दमकल वाहन भी घटनास्थल पर रवाना किए गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने इस दौरान मकान की तीसरी मंजिल पर फंसे 5 बच्चों, 2 महिलाओं और 2 कुत्तों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड