अपडेटेड 18 February 2026 at 16:37 IST
UP Jobs 2026: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, यहां 98000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरा प्रोसेस
UP Jobs 2026: यूपी में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश सरकार रोजगार मेलों के माध्यम से 98000 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती कर रही है। इसके लिए 20 से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
- भारत
- 2 min read

UP Jobs 2026: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को एक बेहतरीन मौका दे रही है, जहां 98000 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। यह फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है। इस रोजगार अभियान के तहत युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
20 से अधिक रोजगार मेले होंगे आयोजित
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 28 फरवरी तक गोरखपुर, कानपुर, रायबरेली और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में 20 से अधिक रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें उम्मीदवार डेट और वेन्यू के अनुसार पूरी सूची देखकर अपने नजदीकी स्थल पर पहुंच सकते हैं। इसके लिए पहले से ही rojgaarsangam.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके अलावा, मेले के स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी।
आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता?
इन रोजगार मेलों में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास 10वीं पास, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट जैसी डिग्री या मार्कशीट होना अनिवार्य है। अलग-अलग कंपनियां और सेक्टर अपनी आवश्यकता के अनुसार और विभिन्न चरणों के सिलेक्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
रोजगार मेले में जाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान?
- आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स और मार्कशीट साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
- इसके अलावा अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी अपने साथ रखें।
- अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड जरूर ले जाएं।
- 2-3 पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
- अधिक जानकारी और अपडेट के लिए रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर देखते रहें।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
- यदि नए यूजर हैं तो पहले नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें।
- इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसे जरूरी डिटेल्स भरें
- अपनी शैक्षणिक योग्यता भरने के साथ हीं जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करें और प्रोफाइल कंप्लीट करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद फिर से लॉगिन कर जॉब फेयर/रोजगार मेला सेक्शन में जाएं।
- यहां अपनी योग्यता और जिले के अनुसार रोजगार मेला चुनें।
- आवेदन कन्फर्म करें और भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट अपने पास रख लें।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 16:37 IST