अपडेटेड 16 February 2026 at 09:59 IST

JEE Main Result 2026: आज जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट, Direct Link पर इस तरह करें चेक

JEE Main Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA आज 16 फरवरी 2026 को जेईई मेन सत्र-1 का रिजल्ट घोषित करने जा रही है। इस साल जनवरी सत्र की परीक्षा में करीब 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जो अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

Follow : Google News Icon  
JEE Main Result 2026
JEE Main Result 2026 | Image: Freepik

JEE Main Result 2026: JEE Main 2026 के पहले सत्र के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसीद्वारा आज यानी 16 फरवरी 2026 को जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम घोषित किए जाने की पूरी संभावना है। 
छात्र अपना स्कोरकार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट

आपको बता दें, पहले परिणाम 12 फरवरी को जारी होने थे, लेकिन एनटीए ने एक नोटिस जारी कर इसकी तारीख को आगे बढ़ाकर 16 फरवरी कर दिया था। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीए पहले Final Answer Key अपलोड करेगा, जिसके तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।
इस साल जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। आंकड़ों की बात करें तो इस बार रिकॉर्ड 13.50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से लगभग 96.26% छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

JEE Main Result 2026 कैसे करें चेक?

  • रिजल्ट घोषित होने के बाद, स्टूडेंट्स नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 1 Result' या 'Scorecard' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नई विंडो खुलेगी, जहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर Application Number और जन्मतिथि Date of Birth या पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड Security Pin को भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें।

ये भी पढ़ें - Mahashivratri 2026 Isha Foundation: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, श्रीनिधि शेट्टी और सारा अर्जुन ईशा योग सेंटर में महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन में हुईं शामिल, देखें तस्वीरें 

स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होगी?

  • जेईई मेन के स्कोरकार्ड में केवल आपके कुल अंक ही नहीं, बल्कि अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर के साथ कई चीजें भी शो होंगी। 
  • फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स का अलग-अलग NTA पर्सेंटाइल स्कोर।
  • कुल पर्सेंटाइल स्कोर दिखेगा। 
  • जेईई एडवांस्ड JEE Advanced के लिए क्वालिफाइंग स्टेट्स शो होगा।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 09:59 IST