UP Jobs: यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए सिटी स्लिप जारी, 41 हजार से ज्यादा पदों पर कब होगी परीक्षा? जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल
UP Home Guard Recruitment 2026: UP होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए परीक्षा तारीखें घोषित कर दी गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

UP Home Guard Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने 41,424 रिक्त पदों पर होने वाली इस परीक्षा की तिथियां आधिकारिक रूप से जारी कर दी हैं। परीक्षा का आयोजन इसी महीने, अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा।
परीक्षा का शेड्यूल (Exam Schedule)
बोर्ड के अनुसार, यह परीक्षा तीन दिनों तक राज्य के 74 जिलों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा की तिथि 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।
कैसे देखें एग्जाम सिटी स्लिप?
बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी वाली 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से इसे देख सकते हैं-
1. आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए 'UP Home Guard Exam City Slip 2026' लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
4. विवरण सबमिट करते ही आपको अपने परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी मिल जाएगी।
Advertisement
एडमिट कार्ड कब मिलेंगे?
बता दें, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तिथि से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल 2026 से उपलब्ध होंगे इसी प्रकार 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए 23 अप्रैल 2026 और 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए 24 अप्रैल 2026 से एडमिट कार्ड उपलब्ध हो जाएंगे।
नियमों के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ अपना एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लाना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र पर पूरी होगी E-KYC प्रक्रिया
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की E-KYC प्रक्रिया पूरी की जाएगी, इसलिए सलाह दी जाती है कि अपने आधार कार्ड को अनलॉक रखें ताकि बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में कोई समस्या न हो। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ही भरोसा करें और नियमित रूप से अपडेट्स चेक करते रहें।