अपडेटेड 26 April 2024 at 13:08 IST

UP Board Result 2024 Date: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? कहां कर सकेंगे चेक, जानिए सबकुछ

UP Board के 10वीं 12वीं की परिक्षा के बाद से ही विद्यार्थियों को बड़ी ही बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। आइए जानते हैं कि रिजल्ट कब आएगा और कहां देख सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
UP Board Result 2024 Date
कब आएगा यूपी बोर्ड 2024 रिजल्ट | Image: PTI

UP Board Result 2024 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड 2024 के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द ही जारी करने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम अप्रैल 2024 में घोषित होने की संभावना है। पिछले साल के रुझानों के बाद उम्मीद है कि UPMSP अप्रैल के आखिरी सप्ताह में नतीजे जारी कर देगा। हालांकि, परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की बोर्ड द्वारा कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। जैसे ही रिजल्ट जारी किए जाएंगे वैसे ही छात्र उन्हें आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकते हैं।

पूरा हुआ कॉपी चेकिंग का काम

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की चेकिंग की प्रक्रिया 31 मार्च को पूरी कर ली गई। जानकारी के मुताबिक इस साल यूपी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 55 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दी। इस साल के एग्जाम 22 फरवरी से 09 मार्च 2024 तक आयोजित किए गए थे।

रिजल्ट देखने के लिए क्या-क्या चाहिए?

यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स की जरूरत होगी। छात्रों के लिए यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम 2024 मार्कशीट पर सूचीबद्ध जानकारी की सावधानीपूर्वक समीक्षा करना महत्वपूर्ण है। इसमें छात्रों की क्लास 10 या 12, छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, जिला/स्कूल कोड, ग्रुप कोड, सब्जेक्ट-वाइज प्रैक्टिकल मार्क्स, सब्जेक्ट वाइज थ्योरी मार्क्स, कुल अंक, अधिकतम अंक और रिजल्ट/डिविजन शामिल हैं।

कैसे देखें अपना यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट?

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं /12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर जाएं।
  • फिर अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

आपको बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट जारी कर दिए थे। यूपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2023 के लिए कुल पास रेट 89.78 प्रतिशत थी, जिसमें लड़कियों ने 93.34 प्रतिशत और लड़कों ने 86.64 प्रतिशत पास किया था। इसी तरह, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम 2023 में, कुल पास रेट 75.52 प्रतिशत थी, जिसमें लड़कियों ने 83 प्रतिशत की पास रेट दर्ज की और लड़कों ने 69.34 प्रतिशत की पास रेट हासिल की।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Weight Lose Drinks: आप भी कर रहे हैं डाइटिंग? डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स, तेजी से कम होगा वजन

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 6 April 2024 at 22:59 IST