UP Board Practical Exam: 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस तारीख से दो चरणों में शुरू होंगी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Board time table 2027
UP Board Practical Exam: 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी | Image: X

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ये परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। साथ ही परीक्षा की निगरानी और आंतरिक मूल्यांकन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए हैं।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में होगी। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू होंगी जबकि दूसरे चरण की परीक्षाएं 20 जनवरी से होगीं। बोर्ड ने दोनों चरणों के लिए अलग-अलग मंडलों का कार्यक्रम तय किया है। पहला चरण में 11 से 19 जनवरी तक 10 मंडलों के जिलों में प्रैक्टिकल होंगे, जबकि दूसरे चरण में 20 से 28 जनवरी तक 8 मंडलों के छात्र परीक्षा देंगे।

पहले और दूसरे चरण में यहां होगी परीक्षा

पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के जिलों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों के छात्र शामिल होंगे। परीक्षकों की नियुक्ति और अन्य संबंधित जानकारियां संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त की जा सकेंगी।

गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त व्यवस्था

गड़बड़ी रोकने के लिए बोर्ड ने सख्त व्यवस्था की है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं CCTV कैमरों की निगरानी में कराई जाएं। परीक्षा के दौरान की पूरी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखनी होगी और जरूरत पड़ने पर बोर्ड को उपलब्ध करानी होगी।

Advertisement

1 जनवरी से वेबसाइट पर अपलोड होंगे अंक

हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान की 30 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा बोर्ड खुद कराएगा। अन्य विषयों का आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट के आधार पर होगा। अंक अपलोड करने की प्रक्रिया 1 जनवरी 2027 से यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर शुरू होगी।

प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं कब से ?

इसके अलावा दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं और जनवरी के पहले सप्ताह में कक्षा 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं होंगी। कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार में भूकंप से खुली लोगों की नींद, कई जिलों में महसूस हुए झटके
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड