BREAKING: बिहार में भूकंप से खुली लोगों की नींद, कई जिलों में महसूस हुए झटके, झारखंड में भी डोली धरती; जानें तीव्रता

मंगलवार की सुबह भारत के पड़ोसी देश नेपाल में 5.3 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। नेपाल सीमा से सटे बिहार और झारखंड के इलाकों में भी इसके झटके महसूस किए गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Earthquake
बिहरा-झारखंड भूकंप के झटके | Image: X

बिहार के कई जिलों में मंगलवार सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से लोगों की नीद खुली। राजधानी पटना, दरभंगा, सुपौल, अररिया, शिवहर और सिवान सहित विभिन्न इलाकों में धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। बिहार के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैे।

दरभंगा में सुबह करीब 7 बजकर 5 मिनट पर लगभग 2 से 3 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग समझ पाते-पाते ही कंपन समाप्त हो गया। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण कोई की नुकसान फिलहाल खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सामान और गाड़ियों को जोर-जोर से हिलते हुए नजर आ रही है।

नेपाल में 5.3 तीव्रता का जोरदार भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, मंगलवार की सुबह पड़ोसी देश नेपाल में 5.3 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। यह सुबह 7 बजकर 2 मिनट 47 सेकंड पर दर्ज किया गया। इसका केंद्र 27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था, जबकि गहराई जमीन से 20 किलोमीटर नीचे मापी गई। नेपाल सीमा से सटे बिहार और झारखंड के इलाकों में भी इसके झटके महसूस किए गए।

बिहार-झारखंड में भी महसूस हुए झटके

बिहार के साथ-साथ झारखंड के कुछ जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, इस भूकंप की तीव्रता बहुत कम थी, जिस कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। बिहार में सुपौल और दरभंगा में भूकंप के झटके ज्यादा महसूस हुए। पंखे और घर में रखे समान हिलने लगे। लोग घरों से बाहर निकल आए।

Advertisement

कहां था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश स्थित लेलेप से करीब 9 KM दूर बताया जा रहा है।  नेपाल भारत के अलावा चीन और भूटान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। नेपाल में बीते कुछ दिनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी वजह से लोगों में काफी दहशत है। 

यह भी पढ़ें: Earthquake: पड़ोसी देश नेपाल में कांपी धरती, भारत-चीन में भी झटके महसूस
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड