UGC New Update: यूजीसी NET June 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी, अब ये भी दे सकेंगे नेट परीक्षा; जानें आवेदन प्रक्रिया और नए नियम

UGC NET June New Update: UGC ने जून 2026 सत्र की नेट परीक्षा के लिए नए विषयों को भी शामिल किया है। इसके साथ ही जून सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गई है।

Follow : Google News Icon  
UGC NET UGC NET June 2026 Exam New Update
UGC NET UGC NET June 2026 Exam New Update | Image: AI

UGC NET June 2026 New Update: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस बार यूजीसी नेट परीक्षा की मौजूदा सूची में अब फॉरेस्ट्री (Forestry) और स्टैटिस्टिक्स (Statistics) को भी शामिल कर लिया गया है। ये दोनों विषय जून 2026 सत्र से उपलब्ध होंगे, जिससे अब कुल विषयों की संख्या 85 से बढ़कर 87 हो जाएगी। इन विषयों का विस्तृत सिलेबस भी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है।

जून 2026 सत्र का पूरा शेड्यूल (Important Dates)

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खुल चुकी है। अभ्यर्थी दिए गए समय-सारणी के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं- 

  • ऑनलाइन आवेदन की अवधि: 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 मई 2026
  • फॉर्म सुधार विंडो (Correction Window): 22 मई से 24 मई 2026
  • परीक्षा शहर की घोषणा: 10 जून 2026 तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड: 15 जून 2026 तक
  • परीक्षा की तिथियां: 22 जून 2026 से 30 जून 2026 के बीच

शैक्षणिक पात्रता (Eligibility)

यूजीसी नेट परीक्षा देने के लिए सामान्य/अनारक्षित/EWS उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री (या समकक्ष) में कम से कम 55% अंक होने चाहिए। वहीं, OBC-NCL/SC/ST/PwD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री में कम से कम 50% अंक अनिवार्य हैं।
इसके अलावा 4-वर्षीय (8-सेमेस्टर) स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार भी कम से कम 75% अंकों के साथ जेआरएफ (JRF) और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र हैं, लेकिन वे असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्र नहीं होंगे। 

आयु सीमा (Age Limit) 

वहीं, अगर आयु सीमा की बात करें तो असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। लेकिन, जेआरएफ के लिए 1 जून 2026 को उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग, थर्ड जेंडर और महिलाओं को अधिकतम 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

Advertisement

एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम (Exam Pattern)

परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। इसमें दो पेपर होंगे और कुल समय 3 घंटे (180 मिनट) का मिलेगा।

1. पेपर-I (सामान्य योग्यता): 50 प्रश्न (100 अंक) - टीचिंग/रिसर्च एप्टीट्यूड, रीजनिंग।
2. पेपर-II (चुना हुआ विषय): 100 प्रश्न (200 अंक) - विषय विशेषज्ञता।
3. मार्किंग: प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

Advertisement

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य वर्ग: 1150 रुपये
  • EWS / OBC-NCL: 600 रुपये
  • SC / ST / PwD / थर्ड जेंडर: 325 रुपये

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए 20 मई से पहले अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें:  'मां, माटी और मानुष की सरकार…', बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग को लेकर बोलीं ममता बनर्जी, एग्जिट पोल को बताया गलत

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड