'मां, माटी और मानुष की सरकार…', बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग को लेकर बोलीं ममता बनर्जी, एग्जिट पोल को बताया गलत
Mamata Banerjee Maa Maati Manush Statement: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मां, माटी और मानुष की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Mamata Banerjee Maa Maati Manush Statement: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद CM ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि एक बार फिर मां, माटी और मानुष की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। उन्होंने गुरुवार को एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करते हुए लोगों को भरोसा दिया कि उनकी पार्टी इस बार 226 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से स्ट्रॉन्ग रूम की पहरेदारी करने को कहा है।
मतदाताओं का जताया आभार
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं और वोटरों को दिए मैसेज में कहा कि बंगाल के मां, माटी और मानुष को बहुत-बहुत धन्यवाद! आप सभी लोग अच्छे से और स्वस्थ रहें। आप सबके प्रति मैं कृतज्ञ हूं क्योंकि इतनी धूप में और इतने अत्याचार झेलकर आप लोगों ने जिस हिसाब से वोट दिया है, उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं। मैं अपने कर्मियों को भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने तमाम अत्याचार को बर्दास्त करके, ना सिर्फ सेंट्रल फोर्स बल्कि यहां के फोर्स का भी अत्याचार सहन करके अपने काम किया।
‘केंद्रीय बल भाजपा के एजेंट…’
CM ममता ने केंद्रीय बलों पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘भारत सरकार की पूरी मशीनरी और नेताओं ने बंगाल के लोगों को कब्जाने की कोशिश की। भाजपा के सीधे निर्देश पर पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान केंद्रीय बल भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। यही नहीं मैं बहुत निश्चित होकर बोल रही हूं कि जो टीवी पर दिखा रहा है वो सब पैसों का खेल है। मैं स्पष्ट रूप से बोल रही हूं कि 2026 में हम 226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। लोगों ने जिस तरह वोट दिया है उसके ऊपर मुझे पूरा भरोसा है।’
पिछले एग्जिट पोल का दिया हवाला
बंगाल सीएम ने आगे कहा, मैं जब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस न कर लूं, काउटिंग एरिया को छोड़कर कोई न जाए। यह भी ध्यान रखना है कि EVM की काउंटिंग के बाद उसका डाटा कम्प्यूटर में सही लिखा जा रहा है कि नहीं। ऐसा भी हो सकता है कि TMC के नंबर BJP में जोड़ दिए जाएं।
Advertisement
पिछले एग्जिट पोल का हवाला देते हुए सीएम ममता ने कहा कि पहले भी 2016 और 2021 में एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। उन्होंने एग्जिट पोल में बीजेपी के पक्ष में दिखाया है। यह एकतरफा दिखाया है। मैं अपने कर्मियों को बोलूंगी कि आज से ही काउंटिंग के लिए पहरा देना शुरू करें। जरूरत पड़ेगी तो मैं भी अपने इलाके में पहरा दूंगी।