अपडेटेड 23 March 2026 at 19:44 IST
Sarkari Naukri 2026: बिहार पुलिस में नौकरी का सुनहरा मौका, कॉन्स्टेबल (ऑपरेटर) के 993 पदों पर निकली भर्ती, जानिए लास्ट डेट
Sarkari Naukri 2026: बिहार पुलिस में कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 993 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसकी अंतिम तिथि नजदीक आ गई है।
- भारत
- 2 min read

Sarkari Naukri Bihar Police Bharti 2026: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) ने सुनहरा मौका दिया है। इसके तहत राज्य पुलिस विभाग में कांस्टेबल ऑपरेटर के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 993 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसकी अंतिम तिथि नजदीक आ गई है।
31 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई
बिहार पुलिस में शामिल होकर देश की सेवा करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन कर लेना चाहिए ताकि तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाए और अंतिम समय में होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 45 प्रतिशत रखी गई है।
उम्र की बात करें तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कुल तीन चरणों में किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले आवेदकों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए बुलाया जाएगा। फिर चयनित अभियर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, तभी फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
Advertisement
रजिस्ट्रेशन फीस और सैलरी
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा, जो सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित की गई है।
वहीं, सैलरी की बात करें तो चयनित होने वाले युवाओं को लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का मासिक सैलरी और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।
Advertisement
कैसे करें आवेदन?
- फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना नाम और पासवर्ड को क्रिएट करें।
- साथ ही मांगी गई जानकारी को भी ध्यान से भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 19:39 IST