Sarkari Naukri 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! 5349 पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल
Sarkari Naukri 2026: वेस्टर्न रेलवे ने 2025-26 के लिए 5349 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

Sarkari Naukri 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका दे रहा है। रेलवे भर्ती सेल, वेस्टर्न रेलवे ने वर्ष 2025-26 के लिए एक्ट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती हेतु सामान्य अधिसूचना जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न मंडलों और कार्यशालाओं में कुल 5,349 प्रशिक्षण पद भरे जाएंगे।
कब से शुरू होगा आवेदन?
बता दें, यह रेलवे भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के अंतर्गत की जा रही है, जिसके लिए रेलवे भर्ती सेल - वेस्टर्न रेलवे (RRC-WR) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जो 21 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। भर्ती के लिए आवेदकों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, इसके लिए अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 तक रखी गई है।
क्या होगी योग्यता?
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए छात्रों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में ITI होना अनिवार्य है, जिसके लिए वह आवेदन कर रहे हैं। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की उम्र आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
क्या है आयु में रिजर्वेशन सिस्टम?
सरकारी मानदंडों के अनुसार, इसमें भी आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी। इसके तहत SC/ST को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। भूतपूर्व सैनिकों को सेवा अवधि के साथ अतिरिक्त 3 वर्ष तक की छूट दी जाएगी, बशर्ते उन्होंने कम से कम 6 माह की निरंतर सैन्य सेवा पूरी की हो।
Advertisement
अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है, जो नॉन-रिफंडेबल है। हालांकि SC, ST, PwBD और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है।
आवेदन करने की प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा…
Advertisement
- वेस्टर्न रेलवे के आधिकारिक भर्ती पोर्टल rrc-wr.com पर जाएं।
- यहां RRC WR अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिंक को खोजें।
- इसके बाद पर्सनल डिटेल और एजुकेशन डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
- फिर स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और 23 मार्च 2026 से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर दें।
- याद रहे, भविष्य में संदर्भ के लिए पुष्टिकरण का प्रिंट आउट ले लें।
- इसके अलावा अन्य डिटेल और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।