Sarkari Naukri 2026: इस राज्य में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली भर्ती, जूनियर असिस्टेंट बनने का शानदार मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया

Sarkari Naukri 2026: SSB ने राज्य के युवाओं के लिए जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 11 मार्च 2026 से शुरू हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Odisha SSB Vacancy
Odisha SSB Vacancy | Image: Republic

Sarkari Naukri 2026: ओडिशा सरकार के तहत सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ओडिशा ने जूनियर असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 

इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जिससे राज्य के किसी भी कोने से पात्र उम्मीदवार घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 

क्या है पात्रता? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, आज के डिजिटल युग को देखते हुए उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना भी आवश्यक है, जिसके लिए एक वैध कंप्यूटर प्रमाणपत्र की मांग की गई है। चूंकि यह भर्ती ओडिशा राज्य के लिए है, इसलिए आवेदकों को ओडिया भाषा लिखने, पढ़ने और बोलने में सक्षम होना चाहिए और उन्होंने 10वीं (HSC) या समकक्ष परीक्षा में ओडिया को एक विषय के रूप में पास किया हो। 

आवेदन शुल्क 

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अनारक्षित (UR) और SEBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को केवल 200 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 है, जो नॉन-रिफंडेबल भी है।

Advertisement

चयन प्रक्रिया 

ओडिशा SSB जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर तीन चरणों में होगा। सबसे पहले एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जो उम्मीदवार इन दोनों चरणों को पार कर लेंगे, उन्हें अंतिम चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। 

इन स्टेप्स को करें फॉलो 

अगर आप ऊपर दी गई सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

Advertisement
  • इसके लिए सबसे पहले आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिससे आपको एक Application ID प्राप्त होगी। 
  • इसके बाद फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • आपको अपनी पसंद के अनुसार 6 अलग-अलग पदों की श्रेणियों का विकल्प चुनने की सुविधा भी दी जाएगी। 
  • अंत में, फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करने के बाद SB Collect के माध्यम से अपनी फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। 

ये भी पढ़ें:  17वीं लोकसभा में राहुल गांधी की उपस्थिति 51% रही जबकि राष्ट्रीय औसत 67%... जब अमित शाह ने लोकसभा में खोली राहुल गांधी की पोल तो हो गया बवाल

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड