Sarkari Naukri 2026: इस राज्य में 3,540 पदों पर भर्ती की घोषणा; इन 32 ट्रेड्स के लिए मांगे गए आवेदन, जानें एप्लिकेशन प्रोसेस और अन्य डिटेल

Sarkari Naukri 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 'संविदागत शिक्षण सहयोगी (Raj-CES) 2026' के तहत 3,540 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती कुल 32 ट्रेड्स के लिए की जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
RSSB Teaching Associates Recruitment 2026
RSSB Teaching Associates Recruitment 2026 | Image: AI

Sarkari Naukri 2026: राजस्थान के युवाओं के लिए शिक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने टीचिंग एसोसिएट्स के 3,540 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती संविदा के आधार पर (Raj-CES 2026) की जाएगी, जिसमें कुल 32 विभिन्न विषयों/ट्रेड्स को शामिल किया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) प्रक्रिया पूरी कर लें।

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जून 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (PG) डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही NET/SLET या PhD की योग्यता होना अनिवार्य है। वहीं, आयु सीमा की बात करें तो इस भर्ती के लिए 1 जनवरी 2027 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। इसमें आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल

भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विषयों में रिक्तियों की संख्या अलग है, जिसमें कुल 3,540 रिक्त पदों को भरा जाएगा। विषयवार पदों की संख्या और अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिया गया आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

Advertisement

सहायता और संपर्क केंद्र

यदि उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो वे निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:

  • ई-मेल (IT Cell): ITCELL.RSSB@RAJASTHAN.GOV.IN
  • ई-मित्र हेल्पलाइन: 0141-2922241 / 2922238
  • ऑनलाइन आवेदन समस्या: 0294-3057541
  • शिकायत हेतु (ऑनलाइन): pg.rssb@rajasthan.gov.in

ये भी पढ़ें:  UGC New Update: यूजीसी NET June 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी, अब ये भी दे सकेंगे नेट परीक्षा; जानें आवेदन प्रक्रिया और नए नियम

Advertisement
Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड