Sarkari Naukri 2026: इस राज्य में युवाओं के लिए एक्साइज इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा मौका, 35 हजार से शुरू होगी सैलरी; जल्द करें आवेदन
Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन खबर है। PSSSB ने एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के 197 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
- भारत
- 2 min read

Sarkari Naukri 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इंस्पेक्टर के पद पर काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के 197 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 14 फरवरी 2026 से हो चुकी है, वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। जो युवा पंजाब सरकार के साथ जुड़कर सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बड़ा अवसर है।
क्या है जरूरी योग्यताएं?
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है। चूंकि यह भर्ती पंजाब राज्य के लिए है, इसलिए आवेदक के लिए जरूरी है कि उसने 10वीं कक्षा तक पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में जरूर पढ़ी हो।
इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर या सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के उपयोग में कम से कम 120 घंटे का अनुभव होना चाहिए या उनके पास भारत सरकार के DOEACC का 'O' लेवल सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
Advertisement
आयु सीमा
उम्मीदवारों के उम्र की बात की जाए तो इस भर्ती में 18 वर्ष से 37 वर्ष तक के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, आरक्षित वर्गों (SC/BC/EWS) के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इसके अलावा भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, BC और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क मात्र 250 रुपये रखा गया है।
Advertisement
कितनी होगी सैलरी
वहीं, सैलरी क्राइटेरिया में एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन मिलेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा देय अन्य भत्तों का लाभ भी समय-समय पर मिलता रहेगा।
कैसे भरा जाएगा आवेदन?
- आवेदन करने के लिए आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा।
- वहां 'Recruitment' सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
- पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फिर अपनी फोटो, सिग्नेचर व शैक्षणिक दस्तावेजों को अपलोड करके फीस जमा करें।
- फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।