अपडेटेड 4 March 2026 at 09:47 IST
Sarkari Naukri 2026: इस राज्य में पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानिए डिटेल
Sarkari Naukri 2026: हरियाणा में PGT कंप्यूटर साइंस के पदों पर शानदार भर्ती निकली है। अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है।
- भारत
- 3 min read

Sarkari Naukri 2026: हरियाणा सरकार पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका दे रही है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस के टीचर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इसके अंतर्गत 1672 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या है योग्यता?
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास M.Sc कंप्यूटर साइंस, MCA या BE/B.Tech कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या IT में डिग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए 55 प्रतिशत अंकों के साथ आवेदक पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या STET परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी ने मैट्रिक, 10+2, BA या MA लेवल में हिंदी या संस्कृत की पढ़ाई की हो।
आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखी गई है। वहीं, कुछ आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों और DESM (पूर्व सैनिकों के आश्रित) अभ्यर्थियों के लिए एप्लिकेशन फीस 250 रुपये तय किया गया है। वहीं हरियाणा के PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क फ्री है।
Advertisement
उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 42 साल रखी गई है। रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार ने अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी है।
वहीं, चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में की जाएगी। इसमें सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, फिर चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण में विषय ज्ञान की लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद अंतिम चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
Advertisement
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा, साथ ही सरकार के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
कैसे करें आवेदन?
यदि आप आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें-
- सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए New Registration लिंक पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त हुए रजि. नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग-इन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी एजुकेशनल और परसनल डिटेल को ध्यानपूर्वक भरें।
- अपनी स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले एक बार जांच लें। सफलता पूर्वक आवेदन के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 4 March 2026 at 09:47 IST