अपडेटेड 2 March 2026 at 23:05 IST

Sarkari Naukri 2026: रेलवे में 22 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ी

Sarkari Naukri 2026: RRB द्वारा ग्रुप डी (आरआरसी लेवल-1) के 22,195 पदों पर निकाली गई बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है।

Follow : Google News Icon  
Sarkari Naukri RRB Group D 2026
Sarkari Naukri RRB Group D 2026 | Image: Sarkari Naukri RRB Group D 2026

Sarkari Naukri 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने युवाओं को एक बार फिर शानदार मौका दिया है। इसके तहत लेवल-1 (यानी ग्रुप-D) के 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ गई है। इससे पहले निर्धारित तिथि के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि आज 2 मार्च थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 9 मार्च कर दिया गया है।

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन करने की तिथि 

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार अब ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक कर दी गई है। पहले यह तारीख 2 मार्च 2026 थी। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक कर दी गई है। 

इसके अलावा फॉर्म में मॉडिफिकेशन करने की नई तिथि 12 मार्च से 21 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। साथ ही जिन अभ्यर्थियों को स्क्राइब (लेखक) की सुविधा चाहिए, वे अब 22 मार्च से 26 मार्च 2026 के बीच पोर्टल पर अपनी स्क्राइब डिटेल भर सकेंगे।

Advertisement

कैसे करें आवेदन ?

RRB के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप-बाय-स्टेप गाइड इस प्रकार है…

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
2. वहां New Registration पर क्लिक करें।
3. अपनी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. अपने भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Advertisement

बाकी शर्तें पहले जैसी

Uploaded image

रेलवे मे साफ किया है कि सीईएन 09/2025 से जुड़ी अन्य सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। केवल तारीखों में बदलाव किया गया है। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अन्य जानकारी और अपडेट्स के लिए समय-समय पर RRB की ऑफिशियल साइट्स देखते रहें। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटरीकृत है और चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा।

ये भी पढ़ें:  Sarkari Naukri 2026: बीई-बीटेक वालों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 2 March 2026 at 23:05 IST