Sarkari Naukri 2026: बीई-बीटेक वालों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 275 रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sarkari Naukri 2026
बीई-बीटेक वालों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा मौका | Image: ANI

Sarkari Naukri 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए CBI यानी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एक शानदार अवसर पेश किया है। बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न कैटेगरी में कुल 275 पदों को भरा जाएगा। 

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो उम्मीदवार बैंक की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अप्लाई करने की अंतिम तिथि 

CBI ने भर्ती के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बैंक अप्रैल 2026 में ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित करेगा।

बता दें, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को लास्ट मिनट के टेक्निकल समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए। 

Advertisement

योग्यता और एज लिमिट

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स या ECE में B.E./B.Tech या MCA की नियमित डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, पदों के अनुसार 2 से 10 साल का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है। 

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आयु सीमा विभिन्न स्केल्स के लिए अलग-अलग तय की गई है, जिसमें स्केल-I के लिए अधिकतम 30 वर्ष और स्केल-IV के लिए 45 वर्ष है। आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST और OBC उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। साथ ही, अभ्यर्थी का क्रेडिट स्कोर (CIC) कम से कम 650 होना आवश्यक है।

Advertisement

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन एक दो चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसमें सबसे पहले टेक्निकल नॉलेज के मूल्यांकन के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। इसका वेटेज 70% होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसका वेटेज 30% रखा गया है। 

सैलरी की बात करें तो इस भर्ती प्रक्रिया में मुख्य प्रबंधक (स्केल IV) के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 1,20,940 रुपये तक का मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा, अन्य स्केल्स के लिए भी बेहतरीन पे-स्केल निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया

सामान्य और OBC के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये तय किया गया है। वहीं, SC, ST, दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क केवल 175 रुपये है। सभी भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अन्य डिटेल्स पढ़ सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  Middle East Crisis: पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा टाली, जानें कब होगा एग्जाम?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड