अपडेटेड 25 February 2026 at 17:11 IST
Sarkari Naukri 2026: इंडियन एयफोर्स में आवेदन का सुनहरा मौका, अब 22 साल के कैंडिडेट्स भी कर सकते हैं आवेदन, बढ़ी एज लिमिट
Sarkari Naukri 2026: भारतीय वायु सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु इंटेक 01/2027 के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है।
- भारत
- 2 min read

Sarkari Naukri 2026: अगर आपकी उम्र भी 21 से ज्यादा हो गई है और भारतीय वायु सेना में भर्ती के इच्छुक हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इंडियन एयरफोर्स ने एज लिमिट बढ़ाकर आपको एक और मौका दिया है। अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरवायु इंटेक 01/2027 के लिए पहले पात्र नहीं रहे कई उम्मीदवार अब आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा वायु सेना ने दोबारा आवेदन प्रक्रिया को खोलने का भी फैसला लिया है, ताकि इच्छुक अभ्यर्थियों को एक और मौका मिल सके।
वायु सेना में आवेदन की एज लिमिट बढ़ी
भारतीय वायु सेना ने उन युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है, जो किसी वजह से पहले आवदेन नहीं दे पाए थे। सबसे पहले अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु इंटेक 01/2027 के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी गई है, जिससे कई उम्मीदवारों को खास मौका मिल सकेगा, जो पहले पात्र नहीं थे।
नई आयु सीमा के अनुसार, जिन अविवाहित युवाओं की जन्म तिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच है, वो आवदेन कर सकते हैं। इससे पहले आयु सीमा कम होने के कारण कई इच्छुक उम्मीदवार आवेदन नहीं पाए थे, लेकिन अब उन्हें भी मौका मिल जाएगा। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार अधिक संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे।
3 मार्च से फिर शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
एज लिमिट बढ़ाने के साथ ही वायु सेना ने यह भी घोषणा की है कि 3 मार्च 2026 से आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी और 10 मार्च तक जारी रहेगी। ऐसे में जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वो इस बार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में भारतीय पुरूष और महिला दोनों पात्र हैं।
Advertisement
ऑनलाइन आवेदन एक मात्र तरीका
चयन प्रक्रिया अग्निपथ योजना के नियमों के अनुसार होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य और एक मात्र तरीका है। इसके बाद आगे की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और अन्य चरणों से गुजरना होगा। इंडियन एयरफोर्स ने यह भी स्पष्ट किया है कि आयु सीमा में बदलाव और आवेदन की तारीख बढ़ाने के अलावा अन्य सभी नियम व शर्तें पहले की प्रक्रिया की तरह ही हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 17:11 IST