Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! 11000+ पोस्ट के लिए जल्द होगी भर्ती, जानें क्राइटेरिया
Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे ने 2026 में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है।
- भारत
- 2 min read

Sarkari Naukri 2026: रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। जिसमें कुल 11,127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। देश के 17 रेलवे जोन्स के लिए एक केंद्रीकृत नोटिफिकेशन के जरिए यह भर्ती होगी। यह तकनीकी पदों पर होने वाली अबतक सबसे बड़ी भर्ती होने वाली है। इसमें खासकर राजस्थान के युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है।
11,127 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। रेलवे के निर्देशानुसार 17 रेलवे जोनों के लिए भर्ती की सूचना सभी जोनल रेलवे और CLW को भेज दी गई है।
HRMS के इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल में इन पदों का आकलन हो चुका है और सक्षम प्राधिकारी ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन करने की अनुमति भी दे दी है। इससे साफ है कि भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से जल्द शुरू कर ली जाएगी।
राजस्थान के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
यह भर्ती राजस्थान के युवाओं के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway NWR) जोन में असिस्टेंट लोको पायलट के 600 पदों पर भर्ती होने वाली है। इस जोन में जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर रेल मंडल शामिल हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर मिलेगा।
Advertisement
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (सामान्य वर्ग) तय की गई है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके तहत OBC के लिए अधिकतम 33 वर्ष और SC/ST के लिए अधिकतम 35 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
Advertisement
कब से शुरू होंगे आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम डेट और अन्य जरूरी जानकारी जल्द ही भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। फिलहाल रेलवे ने केवल पदों की संख्या घोषित की है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के लिए समय-समय पर ऑफिशियल अकाउंट देखते रहना चाहिए।