अपडेटेड 16 April 2024 at 17:01 IST
IAS Toppers को PM Modi ने दी बधाई, UPSC में परचम लहराने वाले TOP 10 छात्रों में कौन-कौन? पूरी लिस्ट
UPSC IAS Topper 2023: यूपीएससी एग्जाम में सफलता का परचम लहराने वाले छात्रों को PM मोदी ने बधाई दी है।
- भारत
- 3 min read

UPSC IAS Topper 2023: यूपीएससी एग्जाम में सफलता का परचम लहराने वाले छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। आपको बता दें कि लखनऊ के भिटौली के मूल निवासी आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है।
PM मोदी ने क्या लिखा?
PM मोदी ने एक्स पर लिखा- 'मैं उन सभी को बधाई देता हूं जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2023 को सफलतापूर्वक पास किया है। उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ता और समर्पण रंग लाई है, जिससे सार्वजनिक सेवा में उनके एक आशाजनक करियर की शुरुआत हुई है। उनके प्रयास आने वाले समय में हमारे देश के भविष्य को आकार देंगे। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने यूपीएससी एग्जाम पास न करने वाले छात्रों का भी मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने लिखा- 'मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं जिन्हें सिविल सेवा परीक्षा में अपेक्षित सफलता नहीं मिली- असफलताएं कठिन हो सकती हैं, लेकिन याद रखें, यह आपकी यात्रा का अंत नहीं है। परीक्षाओं में सफल होने की संभावनाएं तो हैं, लेकिन उससे भी आगे, भारत ऐसे अवसरों से समृद्ध है जहां आपकी प्रतिभा सचमुच चमक सकती है। प्रयास करते रहें और आगे की व्यापक संभावनाओं को तलाशते रहें। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
टॉपर्स की पूरी लिस्ट
1. आदित्य श्रीवास्तव
2. अनिमेष प्रधान
3. डोनुरु अनन्या रेड्डी
4. पी के सिद्धार्थ रामकुमार
5. रूहानी
6. सृष्टि डबास
7. अनमोल राठौड़
8. आशीष कुमार
9. नौशीन
10. ऐश्वर्यम प्रजापति
11. कुश मोटवानी
12. अनिकेत शांडिल्य
13. मेधा आनंद
14. शौर्य अरोड़ा
15. कुणाल रस्तोगी
16. अयान जैन
17. स्वाति शर्मा
18. वरदा खान
19. शिवम कुमार
20. आकाश वर्मा
21. पुरूराज सिंह सोलंकी
22. अंशुल भट्ट
23. सौरभ शर्मा
24. प्रजानन्दन गिरि
25. रितिका वर्मा
26. रूपल राणा
27. नंदाला सैकिरण
28. पवन कुमार गोयल
29. सलोनी छाबड़ा
30. गुरलीन
31. विष्णु शशिकुमार
32. अर्जुन गुप्ता
33. रितिका आइमा
34. ज़ुफ़िशान हक
35. अभिनव जैन
36. आयुषी प्रधान
37. तेजस अग्निहोत्री
38. अनिमेष वर्मा
39. दीप्ति रोहिल्ला
40. अर्चना पी. पी
41. टी भुवनेश्रम
42. खोड़े समीर प्रकाश
43. ठाकुर अंजलि अजय
44. आकांक्षा सिंह
45. राम्या आर
46. भावेश
47. बसंत सिंह
48. अंशुल हिंदल
49. विरुपाक्ष विक्रम सिंह
50. के एन चंदना जाहन्वी
51. राजपूत नेहा उद्धवसिंह
52. जयश्री प्रधान
53. मोहन लाल
54. कशिश बख्शी
55. योगेश दिल्होर
56. सुरभि श्रीवास्तव
57. कौशल्या एम
58. वैभव आनंद शर्मा
59. बेंजो पी जोस
60. अभिमन्यु मलिक
61. खुशहाली सोलंकी
62. अतुल त्यागी
63. शिवांश राठी
64. विनोथिनी सी
65. छाया सिंह
66. योगेश कुमार मीना
67. अतुल सिंह
68. कस्तूरी शाह
69. प्रिया रानी
70. शुभांसु कटियार
71. फैबी रशीद
72. तनुज पाठक
73. कृष्णा जोशी
74. रोहित त्यागी
75. अक्षय दोशी
76. प्रगति नौटियाल
77. शोहम टेबरीवाल
78. प्रशांत एस
79. ईशानी आनंद
80. गरिमा मुंद्रा
81. अनिकेत ज्ञानेश्वर हिरदे
82. मेरुगु कौशिक
83. सुभादर्शनी एम
84. मान्या चौहान
85. आकांक्षा
86. दीपेश सिंह कैरा
87. अजय सिंह राठौड़
88. मनन भट्ट
89. साक्षी जमुआर
90. यश कुमार शर्मा
91. निधि गोयल
92. प्रखर कुमार
93. एनी जॉर्ज
94. अतुल मिश्रा
95. सृष्टि मिश्रा
96. वेदिका बंसल
97. आयुषी बंसल
98. मुस्कान श्रीवास्तव
99. अन्नपूर्णा सिंह
100. विजेता बी होसामानी
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 16 April 2024 at 16:44 IST