NEET पेपर लीक के बाद ऐतिहासिक सिफारिश, संसदीय समिति की बैठक में गूंजा मुद्दा, साल में 2-3 बार परीक्षा का सुझाव
संसदीय समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि छात्रों का बोझ कम करने के लिए NEET-UG परीक्षा साल में कई बार आयोजित की जानी चाहिए। ताकि किसी भी छात्र का साल बर्बाद न हो और उन्हें परीक्षा पास करने के कई अवसर मिलें।
- भारत
- 2 min read

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों ने आज बुधवार को सुझाव दिया है कि छात्रों पर दबाव करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनका पूरा शैक्षणिक साल बर्बाद न हो और साल में कई बार आयोजित होनी चाहिए।
संसदीय समिति की बैठक में रखे गए विचार
एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी और एनएमसी के अध्यक्ष अभिजात सी शेठ सहित कई अन्य लोगों ने समिति के सामने अपने विचार रखे। पेपर लीक आरोपों के चलते मई में आयोजित NEET UG परीक्षा रद्द होने के मामले में सरकारी अधिकारी हाल के हफ्तों तीसरी बार संसदीय समितियों के सामने पेश हुए हैं। आपको बता दें, परीक्षा 21 जून के लिए निर्धारित किया गया है।
NEET-UG की परीक्षा साल में 2-3 बार होने चाहिए- संसदीय समिति
सदस्यों ने सुझाव दिया कि पूरे साल में कई NEET परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए। कम से कम 2-3 बार। क्योंकि जब कोई छात्र किसी और की गलती के कारण शिक्षा का पूरा साल खो देता है तो इसका छात्रों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है।
इससे पहले जुलाई 2018 में लिया गया था फैसला
छात्र समूह द्वारा साल में कई बार नीट परीक्षा आयोजित करने की मांग बार-बार उठाई गई है। आपको बता दें जुलाई 2018 में, तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की थी कि NTA साल में दो बार जई-मेन और नीट-यूजी परीक्षा आयोजित करेगा। हालांकि इसे कभी लागू नहीं किया गया।
Advertisement
CBT के आधार पर NEET-UG परीक्षा
अधिकारियों ने पैनल को यह भी बताया कि सरकार अगर परीक्षा सत्र से NEET के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा शुरू करने पर विचार कर रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, सांसदों ने बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए और क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा प्रश्न पत्रों से मुद्दे शामिल थे।
ये भी पढ़ें - युवा, नारी, मध्यम वर्ग सभी की आकांक्षा हमें पूरा करना है, देश का हर नागरिक विकसित भारत का सपना देख रहा है- PM मोदी