अपडेटेड 24 June 2024 at 14:11 IST
कभी कॉन्ट्रेक्टर रहे सिकंदर यादवेन्दु कैसे बन गया NEET पेपर लीक का मास्टर माइंड? जानिए क्राइम कुंडली
NEET परीक्षा पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड सिकंदर यादवेन्दु कभी कान्ट्रेक्टर का काम किया करता था। पहले भी कई घोटालों में आ चुका है नाम।
- भारत
- 2 min read

नीट पेपर लीक मामले में बिहार EOU ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। मामले में आज तीसरे कैंडिडेट से भी ईओयू में पूछताछ होने जा रहा है। इस बीच पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी सिकंदर यादवेन्दु के बारे में जानकारी मिली है कि उसका नाम पहले भी कई घोटालों में शामिल रहा है।
सिकंदर यादवेन्दु का आलीशान घर रांची के पोर्श इलाके बरियातू में है। मामले की पड़ताल के लिए रिपब्लिक की टीम सिकंदर के घर पहुंची। बड़े आलीशान मकान बंद है और कुछ समय पहले ही सिकंदर अपने पूरे परिवार के साथ कुछ समय पहले पटना शिफ्ट हो गया।
कभी कॉन्ट्रेक्टर का करता था काम
साल 2012 तक सिकंदर छोटा-मोटा कॉन्ट्रेक्टर का काम करते था। उसके बाद जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हुआ। हालांकि, इसके बाद कई घोटालों में सिकंदर यादवेन्दु का जिक्र हुआ। यहां तक कि कुछ मामलों में उसकी गिरफ्तारी भी हुई।
तीसरे अभ्यर्थी से EOU आज करेगी पूछताछ
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्टूडेंट्स में परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर काफी आक्रोश है। इन सबके बीच ताबड़तोड़ एक्शन भी जारी है। बिहार EOU पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियां भी कर रही है। इन सबके बीच सोनू कुमार नाम के तीसरे अभ्यर्थी से पूछताछ होने जा रही है। सोनू कुमार बिहार EOU पहुंचा है।
Advertisement
सोनू सहरसा का रहने वाला है और आज वो अपने पिता के साथ EOU ऑफिस पहुंचा। उसने बताया कि EOU से नोटिस भेजा गया था। इसके बाद वो आज सुबह 10 बजे ईओयू के दफ्तर पहुंचा। अब दफ्तर के अंदर आर्थिक अपराध इकाई सोनू से भी पूछताछ करेगी। अब तक इस मामले में यह तीसरे अभ्यर्थी से पूछताछ हो रही।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 24 June 2024 at 14:03 IST