अपडेटेड 24 June 2024 at 15:02 IST
Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश
दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट बदली है। हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।
- भारत
- 2 min read

दुनियाभर में गर्मी ने कहर बरसा रखा है। लोग भीषण गर्मी की वजह से बीमार हो रहे हैं और हीट वेव की चपेट में आकर लोगों की जान भी जा रही है। इस बीच प्रचंड धूप और गर्मी के बीच दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हुई है। लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
IMD की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाके में गर्मी और लू से राहत मिली रहेगी। इसके साथ ही इस पूरे हफ्ते हल्के बादल भी आसमान में छाए रहेंगे। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और अंडमान निकोबार के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इन जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना भी है। वहीं तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के साथ-साथ केरल में भी हल्की बारिश होने वाली है।
उमस भरी थी सोमवार की सुबह
राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को सोमवार की सुबह उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शहर में न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शहर में सामान्यतः बादल छाए रहने तथा गरज के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: कभी कॉन्ट्रेक्टर रहे सिकंदर यादवेन्दु कैसे बन गया NEET पेपर लीक का मास्टर माइंड? जानिए क्राइम कुंडली
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 24 June 2024 at 13:26 IST