BSSC CGL level Recruitment 2025: बिहार में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, BSSC CGL के 1481 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन

बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। ग्रेजुएट युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (BSSC CGL 2025) ने बंम्पर भर्ती निकाली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar SSC CGL 2025
Bihar SSC CGL 2025 | Image: Meta- AI

BSSC Recruitment 2025: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका आया है। बिहार में ग्रैजुएट युवाओं के लिए बंम्पर वैकेंसी आई है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने कुल 1481 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त 2025 से आयोग की वेबसाइट  bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है।

कुल पदों की संख्या 

इस बंम्पर भर्ती के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें सबसे अधिक पद( Assistant Section Officer) का हैं, जबकि( Data Entry Operator Grade-C )  के लिए 1 पद निर्धारित किए गए हैं। शेष पद दूसरे विभागों के लिए भरे जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

Advertisement

चयन प्रक्रिया की बात करें तो चयन दो चरणों में होगा:

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):

Advertisement

कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 
विषय: सामान्य अध्ययन सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान, रिजनिंग ,और गणित से प्रश्न आते हैं।
परीक्षा अवधि: 2 घंटे 15 मिनट

मुख्य परीक्षा (Mains):

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
पेपर 1:हिन्दी भाषा पेपर जिसमें 100 प्रश्न  होते हैं ,और 2 घंटे 15 मिनट समय मिलता है।
पेपर 2: सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान, रिजनिंग, और गणित से प्रश्न आते हैं।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में पास करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

नेगेटिव मार्किंग
सही उत्तर पर 4 अंक, गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य/OBC/EBC (पुरुष) व अन्य राज्य के सभी वर्ग: 540 रुपए
दूसरे राज्यों के (पुरुष) और (महिला ) सभी वर्ग के लिए 540 रुपए
SC/ST (केवल बिहार निवासी), दिव्यांग के लिए 135 रुपए 
बिहार की सभी महिला अभ्यर्थी: 135 रुपए, शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

योग्यता आयु सीमा
इस पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी को पास ग्रेजुएट  होना अनिवार्य है. आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

आयु सीमा
सामान्य वर्ग (पुरुष): 21 से 37 वर्ष
सामान्य वर्ग (महिला): अधिकतम 40 वर्ष
OBC/EBC: अधिकतम 40 वर्ष
SC/ST: अधिकतम 42 वर्ष

इसे भी  पढे़-Bihar: 'डोनाल्ड जॉन ट्रम्प, पिता-फ्रेडरिक क्राइस्ट...', बिहार में अब अमेरिका राष्ट्रपति के नाम से आया निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड