अपडेटेड 30 May 2025 at 18:21 IST
10 Oldest Universities in the World: संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पीयेगा वही दहाड़ेगा। शिक्षा न केवल मनुष्य का मानसिक विकास करती है बल्कि चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आप और हम दुनिया में स्कूल और कॉलेज गए में पढ़े ही होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में विश्वविद्यालयों को इतिहास कितना पुराना है। क्या आप दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालय के बारे में जानते हैं? आज हम आपको बताएंगे दुनिया के 10 प्रचीन विश्वविद्यालय।
दुनिया के 10 सबसे पुराने विश्वविद्यालयों की लिस्ट
1. नालंदा विश्वविद्यालय- 600 ईसा पूर्व (BC), भारत
नालंदा विश्वविद्यालय प्राचीन भारत में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र था, यहां वेद, भाषा, व्याकरण, दर्शन, चिकित्सा और शल्य चिकित्सा जैसे विषयों का अध्ययन और अध्यापन होता था।
2. अल-कारावियिन विश्वविद्यालय- 859 ईस्वी (AD), मोरक्को
अल-कारावियिन विश्वविद्यालय की स्थापना 859 ईस्वी में फातिमा अल-फिहरी ने की थी। यह दुनिया का दूसरा सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय है और खास बात ये है कि आज भी छात्र इसमें पढ़ाई करते हैं।
3. अल-अजहर विश्वविद्यालय- 970-972 ईस्वी (AD), मिस्र
अल-अजहर विश्वविद्यालय की स्थापना 970-972 ईस्वी में हुई थी। यह विश्वविद्यालय अरबी साहित्य और सुन्नी इस्लामी शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है।
4. अल निजामिया ऑफ बगदाद- 1065 ईस्वी (AD), ईराक
अल निजामिया ऑफ बगदाद विश्वविद्यालय की स्थापना 1065 ईस्वी में ख्वाजा निजाम अल-मुल्क ने की थी। यह अपने समय में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र था।
5. बोलोग्ना विश्वविद्यालय- 1088 ईस्वी (AD), इटली
बोलोग्ना विश्वविद्यालय की स्थापना 1088 ईस्वी में ईटली में हुई थी। यह यूरोप का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और आज भी बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।
6. पेरिस विश्वविद्यालय- 1096 ईस्वी (AD), फ्रांस
पेरिस विश्वविद्यालय की स्थापना 1096 ईस्वी में नोट्रे डेम कैथेड्रल के आसपास हुई थी। अपने समय में ये विश्वविद्यालय चर्च के अधीन था।
7. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय- 1096 ईस्वी (AD), इंग्लैंड
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना 1096 ईस्वी में इंग्लैंड में हुई थी। यह दुनिया के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है।
8. मोंटपेलियर विश्वविद्यालय- 1150 ईस्वी (AD), फ्रांस
मोंटपेलियर विश्वविद्यालय की स्थापना 1150 ईस्वी में पोप निकोलस चतुर्थ ने की थी।
9. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय- 1209 ईस्वी (AD), इंग्लैंड
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की स्थापना 1209 ईस्वी में हुई थी। यह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बाद इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है।
10. सलामांका विश्वविद्यालय - 1218 ईस्वी (AD), स्पेन
सलामांका विश्वविद्यालय की स्थापना 1218 ईस्वी में लियोनी किंग अल्फोंसो IX ने की थी। यह अपनी भाषा और मानवीय पाठयक्रमों के लिए प्रसिद्ध है।
पब्लिश्ड 30 May 2025 at 18:21 IST