GDP growth : भारत के लिए खुशखबरी, इकोनॉमी ने पकड़ी रफ्तार, Q2 में 8.2 रही GDP ग्रोथ रेट

India GDP Q2 Growth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जीडीपी के बारे में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2% की जीडीपी वृद्धि दर बेहद उत्साहजनक है।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
india gdp  second quarter 2026 grew at 8 2 percent
वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2% की जीडीपी वृद्धि दर | Image: Shutterstock

India GDP Q2 Growth:  वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिहामी में जीडीपी विकास दर में शानदार उछाल देखने को मिला है। जी हां, दूसरी तिमाही में करीब 8.2% की वृद्धि का अनुमान है, जो पिछले साल से शानदार बताया है। यह ग्रोथ रेट भारतीय अर्थव्ययस्थ और केंद्र सरकार के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। 8.2% की वृद्धि का अनुमान भारत के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि कई जानकार ग्रोथ रेट 7 से लेकर 7.5 के आसपास अनुमान लगा रहे हैं। 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2% की जीडीपी वृद्धि दर का आंकड़ा जैसे ही सामने आया वैसे ही PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी भी दी।

8.2% की जीडीपी वृद्धि पर PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जीडीपी के बारे में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2% की जीडीपी वृद्धि दर बेहद उत्साहजनक है। यह जीडीपी हमारी विकास नीतियों और सुधारों के प्रभाव को दर्शाती है। यह हमारे लोगों की कड़ी मेहनत और कार्य करने की उत्साह को भी दर्शाती है। हमारी सरकार सुधारों को आगे बढ़ाती रहेगी और प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन को आसान बनाने के प्रयासों को और मजबूत करेगी”।

इन सेक्टर में तेजी देखी गई

विनिर्माण क्षेत्र को लेकर सबसे शानदार आंकड़े आए हैं। विनिर्माण क्षेत्र में 9.1% की वृद्धि दर्ज की गई है। वही कृषि के क्षेत्र 3.5% दर्ज की गई है। हालांकि, खनन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, मैन्युफैक्चरिंग में भी तेजी देखी गई है।

ये भी पढ़ें: 1 बिलियन इंटरनेट यूजर्स और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा ChatGPT यूजर्स भारत में हैं, यंग इंडिया को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता- पीयूष गोयल

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड