ग्रामीण इलाकों में मिट्टी के तेल की वापसी... शहरों में 25 दिन, तो गांवों में कितने दिनों में मिलेगा सिलेंडर? सरकार ने किया ऐलान

LPG Cylinder Crisis: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत सरकार ने LPG सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी के लिए नए नियम जारी किए हैं। इसके मुताबिक, अब शहरों में 25 दिन के अंतराल पर सिलेंडर मिलेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
LPG Cylinder Delivery Rules
LPG Cylinder Delivery Rules | Image: PIB

LPG Cylinder Delivery Rules: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब भारत की घरेलू ऊर्जा वितरण प्रणाली पर दिखने लगा है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि सरकार ने एहतियातन गैस सिलेंडर की रीफिल अवधि में बदलाव किया है। अब शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक सिलेंडर के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन के अंतराल पर मिलेगा। वहीं, ग्रामीण इलाकों के लिए यह अवधि 45 दिन तय की गई है।

केरोसिन की वापसी 

ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। राज्यों को 48,000 लीटर केरोसिन ऑयल (मिट्टी का तेल) मुहैया कराने का ऐलान किया गया है, ताकि ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में ईंधन की उपलब्धता बनी रहे। 

इसके साथ ही, बिजली उत्पादन में किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए कोयले की आपूर्ति को भी बढ़ा दिया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, भारत अपनी जरूरत का 60% LPG आयात करता है, लेकिन फिलहाल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

भारत के पास पर्याप्त कच्चा तेल

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में कच्चे तेल (Crude Oil) की कोई कमी नहीं है। भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर है और वर्तमान में रोजाना लगभग 55 लाख बैरल कच्चे तेल का उपयोग कर रहा है। घरेलू उत्पादन भी बढ़कर 28% तक पहुंच चुका है, जो वैश्विक संकट के समय भारत को मजबूती प्रदान करता है। मंत्रालय ने साफ किया कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में कमर्शियल शिपिंग रुकने के बावजूद भारत की सप्लाई चेन सुरक्षित है।

Advertisement

पश्चिम एशिया के हालात पर पैनी नजर 

शिपिंग मंत्रालय और विदेश मंत्रालय दोनों ही पश्चिम एशिया के हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। जहाजों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम बनाया गया है। ईरान में फंसे करीब 9,000 भारतीयों की मदद के लिए दूतावास सक्रिय हैं। UAE से भारत आने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि वहां फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का अलर्ट

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर गैस किल्लत को लेकर फैल रही फर्जी खबरों के प्रति आगाह किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि LPG की आपूर्ति निरंतर हो रही है। टीवी चैनलों को भी निर्देश दिया गया है कि वे पुराने या भ्रामक वीडियो का प्रसारण न करें और हर खबर के साथ समय व तारीख स्पष्ट रूप से लिखें। सरकार ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  देश में पेट्रोल, डीजल गैस की कोई दिक्कत नहीं, क्रूड ऑयल का भी संकट नहीं, LPG प्रोडक्शन 28% बढ़ाया- लोकसभा में पेट्रोलियम मंत्री ने बताया
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड