Earthquake : पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 रही।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
earthquake with a magnitude of 4.4 on the Richter Scale hit Pakistan
पाकिस्तान में भूकंप के झटके | Image: NCS_Earthquake

Earthquake In Pakistan : भारत की मार से डरे पाकिस्तान भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। इसकी गहराई 50 किलोमीटर थी। इस तरह के भूंकप से भारी नुकसान नहीं होता है। भूकंप महसूस होते ही लोग अपने घरों सो बाहर आ गए।

पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 रही। इस तरह के भूंकप के झटके इंसानों को आमतौर पर कम ही महसूस होते हैं और कोई नुकसान नहीं होता।

क्यों आते हैं भूकंप?

सीधे और आसान शब्दों में कहें तो भूकंप पृथ्वी की सतह पर होने वाली हलचल या कंपन हैं, जो पृथ्वी की आंतरिक संरचना में होने वाली गतिविधियों के कारण आते हैं। पृथ्वी की आंतरिक संरचना को 3 परतों में बांटा गया है। भूपर्पटी (Crust), मेंटल (Mantle) और क्रोड (Core)। पृथ्वी की सबसे बाहरी परत कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी हुई है। ये प्लेटें लगातार धीमी गति से चलती रहती हैं। धीरे-धीरे हर साल 2-5 सेमी खिसकती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं, दूर हटती हैं या एक-दूसरे के नीचे सरकती हैं, तो एक तनाव पैदा होता है। जिसके कारण हमें भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

ये भी पढ़ें: 'अल्लाह मदद करें...', भारत के एक्शन से पहले ही खौफ में पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के छूटे पसीने
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड