अपडेटेड 9 August 2024 at 09:25 IST

Sikkim Earthquake: सिक्किम के सोरेंग में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

Sikkim Earthquake: सिक्किम के सोरेंग में आज (शुक्रवार) सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 मापी गई है।

Follow : Google News Icon  
Earthquake in Sikkim
सिक्किम में भूकंप आया | Image: Republic Digital

Sikkim Earthquake: सिक्किम के सोरेंग में आज (शुक्रवार) सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बात की जानकारी दी है। 

भूकंप का केंद्र सोरेंग से 2 किमी. की गहराई पर   

भूकंप को लेकर संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी कि जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग अपने घरों से बाहर आ गए। वहीं, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह छह बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र पश्चिम सिक्किम के सोरेंग शहर से दो किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

2011 में आया था 6.9 तीव्रता का भूकंप

भूकंप के झटके हालांकि हल्के थे लेकिन फिर भी लोग भयभीत हो गए और घरों से बाहर की ओर भागे, सिक्किम भूकंप के लिहाज से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है। राज्य में 18 सितंबर 2011 को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे और संपत्ति को भी काफी नुकसान हुआ था। 

किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक है 

• 0 से 1.9 तीव्रता का भूकंप काफी कमजोर होता है। सीज्मोग्राफ से ही इसका पता चलता है।
• वहीं 2 से 2.9 तीव्रता का भूकंप रिक्टर स्केल पर हल्का कंपन करता है।
• 3 से 3.9 तीव्रता का भूकंप आने पर ऐसा लगता है जैसे कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर गया हो।
• 4 से 4.9 तीव्रता का भूकंप आने पर खिड़कियां टूट सकती हैं। साथ ही दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं।
• 5 से 5.9 तीव्रता का भूकंप आने पर घर का फर्नीचर हिल सकता है।
• 6 से 6.9 तीव्रता का भूकंप आने पर इमारतों की नींव दरक सकती है।
• 7 से 7.9 तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है। इससे बिल्डिंग गिर जाती हैं और जमीन में पाइप फट जाती है।
• 8 से 8.9 तीव्रता का भूकंप काफी खतरनाक होता है। जापान, चीन समेत कई देशों में 8.8 से 8.9 तीव्रता वाले भूकंप ने खूब तबाही मचाई थी।
• 9 और उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आने पर पूरी तबाही होती है। इमारतें गिर जाती है। पेड़ पौधे, समुद्रों के नजदीक सुनामी आ जाती है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : 'बहुत बढ़िया चैंपियन' सिल्वर मेडल जीतने पर अमित शाह ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

यह भी पढ़ें : हरियाणा में Neeraj Chopra के घर जश्न का माहौल, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को दिलाया पहला सिल्वर मेडल

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 9 August 2024 at 07:46 IST