अपडेटेड 9 August 2024 at 08:49 IST

'बहुत बढ़िया चैंपियन' सिल्वर मेडल जीतने पर अमित शाह ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

गृहमंत्री अमित शाह ने नीरज चोपड़ा (Neeraj chopra) को सिल्वर मेडल जीतने की इस कामयाबी पर बधाई दी है। लिखा- 'बहुत बढ़िया चैंपियन'।

Follow : Google News Icon  
Amit Shah Congratulates Neeraj Chopra
अमित शाह ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी | Image: Republic

Amit Shah Congratulates Neeraj Chopra: गृहमंत्री अमित शाह ने नीरज चोपड़ा (Neeraj chopra) को सिल्वर मेडल जीतने की इस कामयाबी पर बधाई दी है। अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि बहुत बढ़िया चैंपियन, आपने भारतीय खेलों के इतिहास में एक शानदार किस्सा लिखकर तिरंगा का सम्मान बढ़ाया है।  

गृहमंत्री अमित शाह ने नागपंचमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, 'देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य लाएं।'

नीरज ने देश को गौरव दिलाया- अमित शाह

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा है कि- 'शानदार नीरज चोपड़ा ने (Neeraj chopra) देश को गौरव दिलाया है। बहुत बढ़िया चैंपियन, आपने भारतीय खेलों के इतिहास में एक शानदार किस्सा लिखकर तिरंगा का सम्मान बढ़ाया है। पूरा देश आपकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खुशी मना रहा है।'

महादेव सभी के जीवन में सुख लाएं- शाह

अमित शाह (Amit Shah) ने लिखा कि, 'देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य लाएं।'  अमित शाह की यह शुभकामनाएं महादेव के प्रति उनके आस्था और देशवासियों के प्रति उनके संवेदनशीलता को दर्शाती हैं। 

Advertisement

शाह ने ‘अगस्त क्रांति दिवस’ की शुभकामनाएं दी

अमित शाह ने भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में आजादी के सभी नायकों को नमन किया है और देशवासियों को अगस्त क्रांति दिवस की शुभकामनाएं दी है। शाह ने लिखा कि, 'साल 1942 में आज के दिन गांधी जी ने 'करो या मरो' का नारा देकर अंग्रेजी हुकूमत को ललकारने का काम किया था। गांधी जी के

नेतृत्व में देशवासियों ने 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' के संकल्प को आत्मसात किया और आजादी के लिए देशव्यापी अभियान चलाया। देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा।'

Advertisement

शाह ने काकोरी ट्रेन एक्शन को बताया महत्वपूर्ण

अमित शाह ने लिखा कि, ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ एक ऐसा महत्वपूर्ण अध्याय है, जहां से सशस्त्र आंदोलन को नई गति मिली। साल 1925 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानियों ने ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के माध्यम से अत्याचारी अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी। स्वतंत्रता आंदोलन की इस ऐतिहासिक घटना से युवाओं को मां भारती की स्वाधीनता हेतु संघर्ष करने की प्रेरणा देने वाले सभी क्रांतिकारियों को नमन करता हूं।’

यह भी पढ़ें : हरियाणा में Neeraj Chopra के घर जश्न का माहौल, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को दिलाया पहला सिल्वर मेडल

यह भी पढ़ें : 13 अगस्त को उमड़ेगा जनसैलाब, 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली का होगा आयोजन

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 9 August 2024 at 08:49 IST