अपडेटेड 25 June 2025 at 08:25 IST
Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपा भारत का समंदर, धरती भी डोली; जानें कितनी तेज थी तीव्रता
भारत के अंडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अंडमान-निकोबार के अंडमान सागर में एक के बाद एक कई भूकंप के झटके महसूस किए गए।
- भारत
- 2 min read

अंडमान सागर में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप की जानकारी दी है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई, जबकि इसका केंद्र समुद्र की सतह से करीब 20 किलोमीटर गहराई में था।
अंडमान सागर में मंगलवार शाम से लेकर बुधवार को सुबह तक तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट पर पहली अंडमान सागर के द्वीपीय हिस्सा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
अंडमान सागर में एक के बाद भूकंप के झटके
NCC के अनुसार इसके बाद अंडमान सागर में एक के बाद एक तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, 5.2, 4.4 और फिर शाम 6 बजकर 42 मिनट पर 4.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। इसके बाद बुधवार अहले सुबह भी अडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप की कितनी थी तीव्रता
अंडमान सागर में बुधवार 1 बजकर 43 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप अंडमान सागर में आया। जिसकी गहराई 20 किमी अंदर थी। इसके बाद सुबह तड़के 5 बजकर 43 मिनट पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसकी गहराई के अंदर 10 किमी थी।
Advertisement
जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
हालांकि, भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप की तीव्रता भले ही मध्यम रही, लेकिन क्षेत्र में संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस क्षेत्र में समय-समय पर हल्के भूकंप आना सामान्य भूगर्भीय गतिविधि का हिस्सा है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 June 2025 at 07:51 IST