Earthquake: मणिपुर के नोनी जिले में 3.8 तीव्रता का भूकंप, अधिकारियों ने दी जानकारी
मणिपुर के नोनी जिले में शनिवार को 3.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read

मणिपुर के नोनी जिले में शनिवार को 3.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इसमें किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि..
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि अपराह्न दो बजकर 31 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। पूर्वोत्तर राज्य के नोनी जिले में भूकंप आया। इसने बताया कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)