LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ भूकंप से तबाह हुआ म्यांमार, अबतक 1600 से ज्यादा मौतें, 3400 घायल; कई अब भी लापता

India News Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच गए हैं। वहीं बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कर दिया गया है। भूकंप से तबाही झेल रहे म्यांमार के लिए भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने सहायता के तौर पर म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री भेजी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Myanmar Earthquake
Myanmar Earthquake | Image: AP

म्यांमार में शुक्रवार (29 मार्च) को आए भयंकर भूकंप की वजह से भारी नुकसान हुआ है। भूकंप से तबाही झेल रहे म्यांमार के लिए भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने सहायता के तौर पर म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री भेजी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच गए हैं। उन्होंने पटना में BJP नेताओं के साथ बैठक भी की। वहीं, आज बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कर दिया गया है। 

 


नवरात्रि से पहले सजा कालकाजी मंदिर का बाजार

दिल्ली में चैत्र नवरात्रि से पहले कालका जी मंदिर का बाजार सजाया गया है।


कुछ लोग हमारे देश में औरंगजेब को अपना आदर्श मानने लगे- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आप रानी चेन्नम्मा की बहादुरी को नहीं भूल सकते। रानी चेन्नम्मा ने औरंगजेब जैसे निर्दयी शासक के खिलाफ मराठा राजाओं के साथ सहयोग किया। कुछ लोग हमारे देश में औरंगजेब को अपना आदर्श मानने लगे हैं। औरंगजेब ने भारत की जनता को मजहब के आधार पर बांटा। औरंगजेब ने बहुत सारे दूसरे मजहब वालों पर जुल्म भी ढहाने का काम किया। इतिहास उठाकर देखें तो पाएंगे जब-जब भारत के सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ी है, एक नए भारत का उदय हुआ है। 


Advertisement

पटना स्थित BJP कार्यालय पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना के BJP कार्यालय पहुंचे। यहां वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद हैं।


नवरात्रि से पहले सजा झंडेवालान मंदिर

चैत्र नवरात्रि से पहले झंडेवालान मंदिर को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया।


Advertisement

PM मोदी के नागपुर दौरे पर क्या बोले संदीप दीक्षित?

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने प्रधानमंत्री मोदी के नागपुर दौरे पर कहा, "RSS के दफ्तर जाना कोई खबर नहीं है। हम मानते हैं कि संघ सरकार चलाता है। हम राजनीति में हैं, भाजपा और अन्य पार्टियों से चुनाव लड़ते हैं। सभी जानते हैं कि कौन किस संगठन के पीछे है? RSS और भाजपा अलग नहीं है। ये हमेशा साथ चुनाव लड़ते हैं।"


कांग्रेस और आरजेडी चुनावी मेंढक है- नित्यानंद राय

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर RJD और कांग्रेस के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत सरकार और बिहार सरकार की कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन है। कल गोपालगंज में सभा होगी, अमित शाह की जनसभा की तैयारी की गई है। जब चुनाव नहीं होता है, उस समय भी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री का कार्यक्रम पूरे देश में बनता है। कांग्रेस और आरजेडी चुनावी मेंढक है, चुनावी की बरसात के मौसम में टर्र-टर्र करते हैं। ये परिवारवादी लोग, जंगलराज स्थापित करने वाले लोग क्या बोलेंगे। ये औरंगजेब और बाबर की तारीफ करने वाले लोग क्या बोलेंगे? इनको जिन्ना का जिन पसंद आ रहा है, इनको भारत के महापुरुषों पर गर्व होना चाहिए। इनको देश के विकास, विरासत, संस्कृति और सनातन से मतलब नहीं है। इस बार जनता इनका सूपड़ा साफ करेगी। 
 


सबसे ज्यादा खराब कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में है- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "प्रयागराज हो या प्रदेश का कोई और दूसरा जिला, सरकार स्वीकार नहीं करेगी लेकिन आंकड़े बताते हैं कि आज सबसे ज्यादा खराब कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश का हाल पूछने के लिए कोई नहीं है। जिस प्रदेश में IAS फरार हो, वहां की कानून व्यवस्था पर हम क्या बात करेंगे?"


इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सपा नेता अब्बास हैदर द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल हुए।


CM उमर अब्दुल्ला का बयान

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हमारी कोशिश होनी चाहिए कि इस तरह के हादसे न हो। हम आतंकवाद पर इस तरह काबू पाए कि जम्मू-कश्मीर में इस तरह के मातम का सिलसिला हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो जाए। हमारे 4 बहादुर पुलिस के जवानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी, लेकिन कई मासूम ज़िंदगी बचाई गई। पिछले 3-4 सालों से आप खुद देख रहे हैं कि जम्मू के कई इलाकों में इस तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं।"


गोविंदा ने की महाकालेश्वर मंदिर में पूजा

शिवसेना नेता और अभिनेता गोविंदा ने महाकालेश्वर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।


म्यांमार भेजी जा रही राहत सामग्री

भारतीय वायुसेना के विमान में म्यांमार के लिए राहत सामग्री भरी जा रही है। विदेश मंत्रालय एक्सपी डिवीजन ने बताया कि 60 पैरा फील्ड एम्बुलेंस ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार के लिए रवाना होने के लिए तैयार हो रही है।


चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में युवक की हत्या के बाद हंगामा

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर चाकू घोंपने की घटना के बाद हंगामा हुआ। यूनिवर्सिटी में पुलिस बल तैनात है।


राहुल गांधी ने लिखा PM मोदी को पत्र

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में लिखा, "मैं केरल, गुजरात और अंडमान-निकोबार के तट पर अपतटीय खनन की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी निंदा करता हूं। बिना इसके पर्यावरणीय प्रभाव का मूल्यांकन किए, हमारे तटीय समुदाय अपतटीय खनन के लिए निविदाएं जारी करने के तरीके का विरोध कर रहे हैं। लाखों मछुआरों ने अपनी आजीविका और जीवन शैली पर इसके प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है... मैं सरकार से अपतटीय खनन ब्लॉकों के लिए जारी निविदाओं को रद्द करने का पुरजोर आग्रह करता हूं..."


म्यांमार की हर संभव मदद के लिए तैयार- विदेश मंत्रालय

#Wविदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "कल म्यांमार में भीषण भूकंप आया। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। म्यांमार में आई त्रासदी के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में म्यांमार के लोगों और म्यांमार सरकार को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की। उन्होंने यह भी कहा कि हम म्यांमार सरकार और वहां के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। हम इस आपदा से निपटने के लिए राहत, बचाव और जो भी सहायता आवश्यक होगी, वह प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे।"


वक्फ संशोधन विधेयक पर मुस्लिम नेता झूठ बोल रहे- मनोज तिवारी

BJP सांसद मनोज तिवारी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, "वक्फ विधेयक पर मुस्लिम नेता लगातार मुस्लिम समाज से झूठ बोल रहे हैं। वक्फ बोर्ड में हमने जो संशोधन किए हैं, उनमें 10,000 से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों की शिकायते हैं। क्या मुस्लिम समाज की शिकायतों को इस देश में कानून नहीं देखेगा? मैं मुस्लिम समाज से कहना चाहूंगा कि ऐसे नेताओं की बातों में नहीं आइए जो आपको झूठ परोस रहे हैं। वक्फ बोर्ड और मजबूत होगा। कोई नाइंसाफी नहीं होगी। मुस्लिम समाज के बच्चों को उनका अधिकार मिलेगा। यह विधेयक मुसलमानों के हित में है।"


केजरीवाल पर दर्ज FIR को लेकर क्या बोले सौरभ भारद्वाज?

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस द्वारा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने पर कहा, "हिंदुस्तान में किस तरह कानून का मजाक उड़ रहा है, इससे बड़ा उदाहरण नहीं मिलेगा। पूरी दिल्ली में हर जगह जो दीवारों पर पोस्टर लगे हैं, वे सभी अवैध हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद सार्वजनिक संपत्ति पर भाजपा का चिन्ह पेंट किया, लेकिन कोई FIR दर्ज नहीं की गई। यह मामला कुछ भी नहीं है। यह बहुत मामूली मामला है और प्रत्येक चुनाव में ऐसे कई मामले दर्ज होते हैं।"


वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस नेता हरीश रावत का बयान

वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "हम प्रारंभ से ही कह रहे हैं कि यह (वक्फ संशोधन विधेयक) आवश्यक है और हमारे समय में भी वक्फ में संशोधन हुए थे लेकिन सभी से परामर्श करने के बाद। वक्फ जिनके कल्याण के लिए लाया जा रहा है, वे लोग उसके विरोध में खड़े हैं। वक्फ जनकल्याण के लिए बनाया जा रहा है या फिर द्वेष पैदा करने के लिए। यह केंद्र सरकार को तय करना है।"


नवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध - DSP

उत्तर प्रदेश: नवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर हापुड़ के DSP जितेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। हर मंदिरों पर जहां भीड़ रहेगी, वहां महिला पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है। कई प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां बैरियर लगाए जाएंगे। चौराहों पर भी ड्यूटी लगाई गई है। हम ड्रोन से निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई भी अराजक तत्व किसी तरह की हरकत न कर सके। हमने चौकी इंचार्ज और थाना अध्यक्षों को कहा है कि मीट की दुकानों से समन्वय स्थापित करके उनसे कहें कि नवरात्रि के दौरान वो दुकानें ना खोलें। 
 


जेपी नड्डा ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन' कार्यक्रम को किया संबोधित

'एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि हाल ही में दिल्ली विधानसभा के चुनाव हुए। यहां अमावस्या थी। यहां अंधेरा छाया हुआ था। विकास की ओर बढ़ने के बजाय हम विनाश की ओर बढ़ रहे थे। इसलिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं कि आप प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार दिल्ली में लेकर आए। आपका विशेष धन्यवाद क्योंकि यह सच बात है कि जहां पूर्वांचल चल पड़ता है, उसी दिशा में देश चल पड़ता है। 
 


लोकसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं- ओवैसी

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि लोकसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं है। यह सरकार बैसाखी पर है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं क्योंकि वे नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और जयंत चौधरी की बैसाखी पर निर्भर हैं। अगर ये चार दल इस असंवैधानिक विधेयक का समर्थन नहीं करते हैं तो यह विधेयक कानून नहीं बन पाएगा लेकिन अगर वे भाजपा का समर्थन करते हैं, तो मैं उन्हें सावधान और चेतावनी दे रहा हूं कि मुसलमान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। आप एक असंवैधानिक विधेयक का समर्थन कर रहे हैं जो मुस्लिम वक्फ बोर्ड को हमेशा के लिए खत्म कर देगा, जो हमारी मस्जिदों, दरगाहों को छीन लेगा। 
 


सिख समुदाय के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया- रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के पास जो जिम्मेदारी है, इसके तहत आज सिख समुदाय के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के माध्यम से हमने एक बहुत बड़ा कार्यक्रम शुरु करने का एक MoU साइन किया है। इसमें दिल्ली सरकार के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। हमने आज से काम शुरू कर दिया है, हमारा लक्ष्य युवाओं और महिलाओं को स्किलिंग देना है। इसमें स्टाइपेंड का प्रावधान होगा। हम आर्थिक मदद भी करेंगे। रोजगार सृजन होगा। 


इस निरीक्षण में सबसे बड़ी चुनौती धूल - मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इस निरीक्षण में सबसे बड़ी चुनौती धूल है। ठेकेदार दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं इसलिए यहां जाम हैं। NHAI ने हमें आश्वासन दिया है और नोटिस भी दिया है। वे उन (ठेकेदारों) पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने हमें यह भी आश्वासन दिया है कि सभी निर्माण नियमों के अनुसार ही किए जाएंगे। NHAI ने 7 दिन का समय मांगा है और 15 दिन बाद हम फिर से इस क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। 
 


एक राष्ट्र एक चुनाव पर क्या बोले अर्जुन राम मेघवाल?

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव पर भी एक संयुक्त संसदीय कमेटी है। जब लोकसभा में पेश किए जाने के समय इस बिल पर चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि इसे संयुक्त संसदीय समिति को भेजिए। विपक्ष की भी यही मांग थी और सरकार ने भी कदम आगे बढ़ाते हुए इसे संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया और अब संयुक्त संसदीय समिति इस पर विचार कर रही है। जनता को जागरूक करने के लिए भाजपा ने भी एक कार्यक्रम हाथ में लिया है कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश के हित में है। इससे गवर्नेंस बेहतर होगी। एक साथ चुनाव होने से जो भी जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे, उनको काम करने का अवसर ज्यादा मिलेगा। 


शिंदे ने छत्रपति संभाजी महाराज समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 29 मार्च को 'बलिदान मास' के समापन पर पुणे में श्री छत्रपति संभाजी महाराज समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।


सरकार चर्चा नहीं करने दे रही- प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार चर्चा नहीं करने दे रही है और उनकी नीति, जैसा कि मैंने संसद के पिछले कुछ सत्रों में देखा है, किसी भी तरह से चर्चा से बचने की है। वे अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे संसद में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से काम करने नहीं दे रहे हैं। यह देखना हम सांसदों के लिए बहुत दुखद है। 
 


सुरक्षा बल के जवानों को बहादुरी के लिए बधाई देता हूं- सीएम साय

सुकमा मुठभेड़ पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं सुरक्षा बल के जवानों को उनकी बहादुरी के लिए बधाई देता हूं, और उनके साहस को नमन करता हूं। हमारी सरकार को इस संबंध में लगातार सफलता मिल रही है। मुझे विश्वास है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प पूरा होगा। 
 


16 नक्सलियों के शव बरामद- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

सुकमा-दंतेवाड़ा मुठभेड़ पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। कई हथियार भी बरामद हुए हैं। यह जवानों की एक बड़ी सफलता है। 
 


मनजिंदर सिंह सिरसा ने महिपालपुर का दौरा कर निरीक्षण किया

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा विधायक कैलाश गहलोत के साथ सुब्रतो पार्क, धौला कुआं से महिपालपुर तक के मार्ग का दौरा कर निरीक्षण किया।
 


म्यांमार के लिए राहत सामग्री लेकर दो विमान रवाना

म्यांमार के लिए राहत सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना के दो और विमान रवाना किए जा रहे हैं। विमान जल्द ही AFS हिंडन से रवाना होंगे।


बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने बीएसईबी मैट्रिक 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://www.matricresult2025.com पर चेक किया जा सकता है। इसके अलावा छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.matricbiharboard.com पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करे ये स्टेप

  • सबसे पहले छात्र को BSEB  की आधिकारिक वेबसाइट  https://www.matricresult2025.com पर जाना होगा।
  • होमपेज पर Bihar Board Class 10th Result 2025 के लिंक को क्लिक करना है।
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना है।
  • सभी संबंधित बॉक्स को भरने के बाद सबमिट बटन का ऑप्शन आएगा, इसे दबाना है।
  • आपके स्क्रीन पर BSEB 10वीं रिजल्ट दिखाई देगा।
  • इसके बाद मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। 

12 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा परिणाम की राह ताक रहे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। आज, 29 मार्च को मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने वाला है। बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आज दोपहर करीब 12:00 बजे घोषित किए जाएंगे।


TDP के 43वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए CM नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के 43वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।


हम 6 घंटे तक सड़कों पर बैठे रहे- बैंकॉक से लौटे भारतीय ने बताया

बैंकॉक से आ रहे यात्री आलोक मित्तल ने कहा कि स्थिति बहुत खतरनाक थी। सौभाग्य से हम मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर थे। सभी दुकानदार मॉल से बाहर चले गए थे। हम 6 घंटे तक सड़कों पर बैठे रहे। हमने तुरंत फ्लाइट बुक की और वापस भारत आ गए। 
 


सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ में मारे गए 16 नक्सली

सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं।
 


म्यांमार भूकंप: राहत सामग्री की पहली खेप यांगून पहुंची

म्यांमार में भूकंप से मची तबाही के बाद भारत ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, भोजन के पैकेट, हाइजीन किट, जनरेटर और आवश्यक दवाओं सहित 15 टन राहत सामग्री की पहली खेप यांगून पहुंच गई है।


भूकंप आने पर मेरा बिस्तर हिलने लगा- बैंकॉक से लौटे यात्री ने कहा

कोलकाता: म्यांमार-थाईलैंड भूकंप: बैंकॉक से आ रहे एक यात्री संजीव दत्ता कहते हैं, 'भूकंप आने पर मेरा बिस्तर हिलने लगा। जब मैं उठा तो मैंने देखा कि इमारत हिल रही थी। बाद में मैंने देखा कि लोग घबराकर भाग रहे थे। मैं सातवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर आया और कुछ देर वहीं इंतजार किया। वहां बहुत ज़्यादा ट्रैफ़िक था। 30 किलोमीटर की दूरी तय करने में 5-6 घंटे लग गए।'


फर्श हिलने लगा और फिर सभी चिल्लाने लगे- टूरिस्ट ने बताया भयावह मंजर

बैंकॉक गए पर्यटक जॉन ने बताया कि, "मैं वास्तव में चाइनाटाउन में था, जो खरीदारी करने के लिए एक और जगह है। अचानक, फर्श हिलने लगा, इसलिए मैं नीचे देख रहा था, और फिर हर कोई चिल्लाने लगा, घबरा गया, और हर कोई इन छोटे संकीर्ण मार्गों से बाजार से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। हम सभी बहुत डरे हुए थे, भाग रहे थे, चिल्ला रहे थे, इमारत से बाहर निकलने के लिए धक्का दे रहे थे। चाइनाटाउन के उस बाजार में कुछ नहीं हुआ। लेकिन जैसा कि हम यहाँ चतुचक में देख सकते हैं, यह एक अलग कहानी थी... मुझे यकीन नहीं है कि वह कौन सी इमारत थी। यह निर्माणाधीन थी और, मुझे लगता है, 30-मंजिल ऊँची थी। हमने ढहने की तस्वीरें देखी हैं, इसलिए मुझे यकीन है कि इस मलबे के नीचे बहुत सारे लोग होंगे। 


सीएम रेखा जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पुरी में जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा और पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा भी उनके साथ मौजूद हैं।


सीएम का दायित्व संभालने के बाद मैं पहली बार पुरी आई- सीएम रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि दिल्ली की मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद आज मैं पहली बार पुरी आई और भगवान के दर्शन किए। मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि पूरा देश और दिल्ली को जिस प्रगति के पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, वो सदैव प्रशस्त रहे। हम सब मिलकर एक विकसित दिल्ली के लिए काम करने की शुरुआत कर रहे हैं। 


भूकंप के बाद बैंकॉक के जेजे मॉल चटुचक में मची तबाही का दृश्य

वीडियो बैंकॉक के जेजे मॉल चटुचक से है, जहां कल म्यांमार के सागाइंग से 16 किमी उत्तर-पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई।


सीएम भजनलाल ने रन फॉर फिट राजस्थान को हरी झंडी दिखाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रन फॉर फिट राजस्थान को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद रहे।


सीएम ने राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया

रन फॉर फिट राजस्थान के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखंड में जनवरी/फरवरी 2025 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

इस दौरान राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद रहे।
 


भूकंप के बाद मॉल और दफ़्तर खाली करवाए गए- चश्मदीद ने सुनाई आपबीती

बैंकॉक से आ रहे यात्री रंजन बनर्जी ने कहा कि अभी स्थिति सामान्य है लेकिन जब यह हुआ, तब आपातकालीन स्थिति थी। मॉल और दफ़्तर खाली करवाए गए। मेट्रो रेल सिस्टम बंद कर दिया गया।


लोग डरे हुए थे- बैंकॉक से आ रहे यात्री ने सुनाई आपबीती

म्यांमार-थाईलैंड भूकंप: बैंकॉक से आ रहे यात्री सफदर ने कहा कि मैं उस समय सड़क पर था। एक इनफिनिटी पूल से पानी गिरने लगा था। लोग डरे हुए थे कि कहीं इमारत गिर न जाए लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कुछ घंटों के लिए सार्वजनिक परिवहन बंद कर दिया गया था। अभी स्थिति ठीक है।


भूकंप से मची तबाही के बाद 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी गई

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि AFS हिंडन से IAF सी 130 जे विमान पर लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी जा रही है, जिसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट, आवश्यक दवाएं (पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, कैनुला, सीरिंज, दस्ताने, कॉटन बैंडेज, मूत्र बैग आदि) शामिल हैं। 
 


अफगानिस्तान में 4.7 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, आज सुबह 5.16 बजे अफ़गानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया।


जेपी नड्डा दिल्ली में बिहार दिवस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज नई दिल्ली में 'बिहार दिवस 2025, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, स्नेह मिलन कार्यक्रम' को संबोधित करेंगे। 
 


बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों की दिल की धड़कनें बढ़ने वाली है। आज मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से ये जानकारी दी गई है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी होगा। 
 


बिहार दौरे पर रहेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार यानि आज दो दिवसीय दौरे पर बिहार जाएंगे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग नेताओं से मुलाकात करेंगे और कुछ समारोहों को संबोधित करेंगे।
 

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड