कोलंबिया के बाद अब भारत में भूकंप के झटके, महाराष्ट्र में दो बार डोली धरती, घरों से बाहर निकले डरे-सहमे लोग; कितनी रही तीव्रता?

महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के लगातार दो झटके महसूस किए गए हैं। अचानक धरती के डोलने से लोग डर के मारे सहम गए। वे आनन-फानन में घरों से बाहर निकल आए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Earthquake
भूकंप | Image: X

Earthquake: महाराष्ट्र के पालघर जिले में कुछ ही देर के अंतराल पर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर पहले झटके की तीव्रता 3.2 और दूसरे की 3.4 दर्ज की गई। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और वो घरों से बाहर निकल आए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, पहला भूकंप का झटका सोमवार देर रात पालघर के जवाहर विक्रमगढ़ इलाके में महसूस किया गया। यह भूकंप रात 10 बजकर 4 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। इसके बाद दूसरी बार भी भूकंप का झटका इसी इलाके में लगा। दूसरी बार धरती करीब एक घंटे बाद करीब 11 बजे डोली, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

नासिक में भी डोली धरती

इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक में 10 अगस्त की रात भूकंप का एक हल्का झटका महसूस किया गया, जो रात को 9 बजकर 38 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है, जो कि काफी कम है। वैज्ञानिक दृष्टि से इस भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से केवल 5 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

कोलंबिया में भूकंप ने मचाई तबाही

वहीं दक्षिणी अमेरिकी देश कोलंबिया की बात करें तो, यहां सोमवार सुबह 7.4 तीव्रता के साथ आए शक्तिशाली और भयानक भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। तेज भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई और बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विनाशकारी भूकंप में अब तक करीब 130 लोगों के मारे जाने की खबर है। वही कई अन्य लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। 

Advertisement

सरकार ने किया इमरजेंसी का ऐलान

इस भूकंप के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मची हुई है। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी है। राहत अभियान में सेना को भी लगाया गया है। सरकार ने स्थिति देखते हुए इमरजेंसी की घोषणा कर दी है।

इक्वाडोर में भी भूकंप का असर

यह भूकंप इतना भयानक था कि इसका असर पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस किया गया। भूकंप की रूह कंपा देने वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों ने दिल कचोट कर रख दिया है। फिलहाल प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है और मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोलंबिया के बाद अब भारत में भूकंप के झटके, महाराष्ट्र में दो बार डोली धरती, घरों से बाहर निकले डरे-सहमे लोग; कितनी रही तीव्रता?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड