BREAKING: म्यांमार में भीषण तबाही के बाद भारत के इस राज्य में कांपी धरती, भूकंप के झटकों के बीच दहशत में लोग घरों से भागे

अभी थाइलैंड और म्यांमार में आए भूकंप की तबाही थमी भी नहीं थी कि भारत भी भूकंप के झटकों से हिल गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Earthquake News
BREAKING: म्यांमार में भीषण तबाही के बाद भारत के इस राज्य में कांपी धरती, भूकंप के झटकों के बीच दहशत में लोग घरों से भागे | Image: PTI

Earthqueke In India: अभी थाइलैंड और म्यांमार में आए भूकंप की तबाही थमी भी नहीं थी कि भारत भी भूकंप के झटकों से हिल गया है। भारत के लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये मंगलवार (1 अप्रैल) की शाम साढ़े पांच बजे के आस पास का मामला था, जब लद्दाख में भूकंप से धरती कांप उठी थी। इस राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है। फिलहाल अभी तक भूकंप के इन झटकों में किसी भी तरह के किसी नुकसान या फिर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। इसके पहले शुक्रवार (28 मार्च) को म्यांमार और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शक्तिशाली भूकंप ने तबाही मचाई थी। 

वहीं इसके बाद भारत में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और मणिपुर की राजधानी इंफाल में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। वहीं उसी दिन नेपाल में भी सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे इस भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। इस भूकंप के झटके नेपाल के अलावा भारत के कई राज्यों जैसे बिहार, सिलीगुड़ी सहित अन्य कई पड़ोसी राज्यों में महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने इस भूकंप का केंद्र नेपाल के काठमांडू से लगभग 60-70 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंडा में बताया था। 

शुक्रवार को म्यांमार में भूकंप ने मचाई थी तबाही

इसके पहले शुक्रवार को म्यांमार में विनाशकारी भूकंप ने तबाही मचा दी थी। अब तक इस भूकंप में कुल मौतोंका आंकड़ा 27120 तक जा पहुंचा है। इस दैवीय आपदा में कुल 45 से भी अधिक लोग घायल हुए हैं और चीनी मीडिया के मुताबिक 400 से भी ज्यादा लोग लापता हैं। म्यांमार के नेता मिन ह्लाइंग के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 3 हजार पहुंच सकती है। बताया जाता है कि भारत का पड़ोसी देश नेपाल भी हमेशा भूकंप के खतरों से घिरा रहता है। ये ऐसा क्षेत्र है जहां पर हमेशा भूकंप के खतरे बने रहते हैं। म्यांमार में भूकंप आने वाले दिन भारत, नेपाल और तिब्बत की सीमारेखा के करीब रहने वालों लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया था। 

यह भी पढ़ेंः ISRO ने म्यांमा में भूकंप से हुए नुकसान की तस्वीरें जारी कीं

 

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड