Earthquake: सुबह-सुबह भारत के दो राज्यों में डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस होने से दहशत में लोग; जानें कितनी रही तीव्रता

देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में मंगलार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जैसे ही धरती डोली लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Earthquake In Assam
असम-मणिपुर में भूकंप के झटके | Image: X

मंगलवार सुबह देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में लोगों की नींद भूकंप के झटके से खुले। जैसे ही धरती डोली लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। असम के नगांव और मणिपुर के तमेंगलोंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

असम के नगांव जिले में सुबह 4:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग गहरी नींद में सो रहे थे,जैसे ही धरती डोली सभी की नींद खुल गई। डरे-सहमे लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। 

असम के नगांव में आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, आज सुबह 04:23:47 बजे असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 33 किलोमीटर मापी गई।

मणिपुर में डोली धरती

असम में भूकंप के झटके महसूस होने के महज चार मिनट बाद मणिपुर के तमेंगलोंग में भी धरती डोल उठी। मगर यहां झटके हल्के महसूस हुए। तमेंगलोंग  में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी गहराई 12 किलोमीटर थी।

Advertisement

दोनों ही राज्यों में भूकंप से किसी तरह के नुकसान या हताहत की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए। लोग डर के मारे दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। 

यह भी पढ़ें: Maharashtra: हिंगोली में पटाखा गोदाम में लगी भयंकर आग, दो लोगों की मौत
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड