पंजाब के फिरोजपुर में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रविवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
2 kg heroin
Representative Image | Image: Shutterstock

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रविवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने फरीदकोट रोड पर अभियान चलाया और वहां जब बलजिंदर सिंह को कार रोकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और इस दौरान बलजिंदर ने उन पर गोली चला दी। पुलिस द्वारा जवाबी गोलीबारी की गई जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए फरीदकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी बलजिंदर सिंह के पास से 2.11 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को 2500 की पेंशन पर बोले मनोज तिवारी- पहले रजिस्ट्रेशन फिर...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड