Delhi: महिलाओं को 2500 रुपयों की पेंशन पर बोले मनोज तिवारी- पहले रजिस्ट्रेशन फिर...
Delhi News: दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपयों की पेंशन देने को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है।
- भारत
- 2 min read

Delhi News: दिल्ली चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का ऐलान किया था। हालांकि, प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई और पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं को खास तोहफा देने का ऐलान किया है। भाजपा सरकार दिल्ली को महिलाओं को 8 मार्च से हर महीने 2500 रुपए देगी। इसे लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान भी सामने आया है।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा सत्र, महिलाओं को 2500 रुपये और CAG रिपोर्ट पर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी के विधायक कभी नहीं चाहेंगे विधानसभा चले। जब-जब विधानसभा चल रही है तो महत्त्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं, कार्य हो रहा है। हम चाहते हैं विधानसभा का सत्र अच्छे से चले, विपक्ष इसमें सहयोग करें।"
8 मार्च से शुरू होगा महिलाओं का रजिस्ट्रेशन : मनोज तिवारी
महिलाओं को हर महीने पेंशन देने को लेकर उन्होंने कहा, "08 मार्च से इसकी (महिलाओं को 2500 रुपये) कैटेगिरी बनने का काम शुरू हो जाएगा। जब तक हम 2500 रुपये का रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे तो कैसे किसको देंगे। 08 मार्च से रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो जाएगा।" वहीं उन्होंने कैग रिपोर्ट को लेकर कहा कि सीएजी पर चरणबद्ध तरीके में अलग-अलग जानकारी आएगी।
दिल्ली को इस महीने 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी
दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा है कि इस महीने राष्ट्रीय राजधानी को 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि दिल्ली का परिवहन विभाग वर्तमान में 235 करोड़ रुपये के घाटे में है। मंत्री ने कहा कि सरकार एक योजना पर काम कर रही है और उसका लक्ष्य एक साल के भीतर इस क्षेत्र को मुनाफे में लाना है।
Advertisement
पंकज कुमार सिंह ने कहा, "इस महीने हम दिल्ली में 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें लाएंगे।’’दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में छह कैबिनेट मंत्रियों में शामिल सिंह ने 20 फरवरी को शपथ ली थी। परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के मंत्री सिंह ने दिल्ली की परिवहन प्रणाली को जनता के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। सिंह ने कहा, ‘‘हमें सार्वजनिक परिवहन में सुधार करने की आवश्यकता है ताकि लोगों को निजी वाहनों पर कम निर्भर रहना पड़े। हमारा पहला कदम दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसें शुरू करना होगा, उसके बाद परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए और सुधार किए जाएंगे।"
इसे भी पढ़ें: 'मदद भूले नहीं, रास्ता निकालना होगा', ट्रंप-जेलेंस्की की तीखी नोकझोंक से टेंशन में NATO, यूक्रेनी राष्ट्रपति को दी ये सलाह