डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को टैरिफ की धमकी देकर गलती कर दी! MEA ने अमेरिका को उसी की भाषा में समझाया, जानिए रूस के साथ व्यापार पर क्या कहा

Trump Tariff: भारत सरकार ने बयान जारी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप सरकार को उसी भाषा में जवाब दिया और रूस के साथ व्यापार मामले में भी अमेरिका को आईना दिखा दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
donald trump- pm modi
donald trump- pm modi | Image: AP

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एक बार फिर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए ट्रंप ने कहा कि भारत पर टैरिफ को अभी और बढ़ाया जाएगा।

इसके कुछ ही देर बाद भारत सरकार ने बयान जारी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप सरकार को उसी भाषा में जवाब दिया और रूस के साथ व्यापार मामले में भी अमेरिका को आईना दिखा दिया।

MEA ने क्या कहा?

1. रूस से तेल खरीद को लेकर यूरोपियन यूनियन और अमेरिका द्वारा लगातार भारत को टारगेट किया जा रहा है। असल में, संघर्ष शुरू होने के बाद ट्रेडिशनल सप्लाई को यूरोप ट्रांसफर करने के बाद ही भारत ने रूस से तेल खरीदना शुरू किया था। उस वक्त अमेरिका ने भी ग्लोबल एनर्जी मार्केट की स्थिरता के लिए भारत के द्वारा की जा रही इस आयात की तारीफ की थी।

2. भारत का ये आयात भारतीय ग्राहकों को उचित दाम पर एनर्जी उपलब्ध कराने का एक जरिया है। हालांकि, ये तो साफ देखा जा सकता है कि जो देश भारत को रूस के साथ व्यापार करने से रोक रहे हैं, वो खुद रूस के साथ व्यापार करने से पीछ नहीं हट रहे हैं।

Advertisement

3. साल 2024 में यूरोपियन यूनियन और रूस के बीच 67.5 बिलियन यूरो का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। इसके अलावा साल 2023 में सेवाओं में करीब 17.2 बिलियन का व्यापार किया गया। ये उस साल भारत और रूस के बीच के कुल व्यापार से कहीं ज्यादा था। LNG का यूरोपियन आयात 2024 में 16.5mn टन पहुंच गया था, जो 2022 में 15.21mn टन से कहीं ज्यादा था।

4. यूरोप और रूस के बीच केवल एनर्जी ही नहीं, फर्टिलाइजर्स, माइनिंग प्रोडक्ट्स, केमिकल्स, आयरन, स्टील, मशीनरी और ट्रांसपोर्ट उपकरणों का भी व्यापार है।

Advertisement

5. जहां तक अमेरिका की बात है, वो भी रूस से अपनी न्यूक्लियर इंडस्ट्री के लिए यूरेनियम हेक्साफ्लूराइड का व्यापार करता है, ईवी इंडस्ट्री के लिए पैलेडियम और फर्टिलाइजर और केमिकल्स का भी व्यापार करता है।

6. भारत को टारगेट करना बिल्कुल गलत और बेबुनियाद है। हर बड़ी इकोनॉमी की तरह भारत अपने राष्ट्र हित और इकोनॉमिक सिक्योरिटी के लिए उचित कदम उठाता रहेगा।

ट्रंप ने क्या लिखा था?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था, "भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए अधिकांश तेल को खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच भी रहा है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन यूक्रेन में कितने लोगों की जान ले रही है। इस वजह से मैं भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ में काफी वृद्धि करूंगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद"

ये भी पढ़ेंः भारत-चीन-रूस ने RIC को जिंदा किया तो क्या होगा? दिल्ली के पाले में गेंद

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड